500 लोगो ने उठाया लाभ…
100 लोगो ने किया रक्तदान…मुख्य अतिथि के रूप में डिप्टी सीएम अरुण साव ने ध्वजारोहण के साथ की शिविर की शुरुआत…
16 अगस्त 2024
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} बिलासपुर ज्ञात हो कि विगत 12 वर्षों से लगातार हैंड्सग्रुप द्वारा रक्तदान एवं स्वस्थ शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
उसी तारणम्य में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के पावन दिन पर विभिन सामाजिक संस्थाओं के तत्वाधान में विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण व रक्तदान शिविर का आयोजन होटल रेड डायमंड में आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उप मुख्यमन्त्री अरुण साव शामिल हुए।

डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा मानव सेवा माधव सेवा है . कहा मैं निरंतर हैंड्स ग्रुप के कार्यक्रम में आता रहा हूँ , हैंड्सग्रुप और सभी सहियेगी संस्थाओं के प्रयास से आज का यह निःशुल्क स्वास्थ और रक्तदान शिविर बहुत उपयोगी है और किम्स हॉस्पिटल के डॉक्टर्स भी अपनी सेवाये दे रहे है में सभी को बधाई देता हूं सफल आयोजन की ये देख कर ख़ुशी होती है सभी व्यापारी वर्ग से है। व्यापार ,परिवार के अलावा तन मन धन से सेवा कर रहे है ये तारीफे काबिल है।

बेलतरा विधायक शुशांत शुक्ला ने कहा मैं हैंड्स ग्रुप से अभिषेक विधानी से ग्रामीण इलाके में शिविर लगवाने कहा है , ग्रामीण के लोगो को स्वास्थ के बारे में जानकारी देने एवं डॉक्टरों की टीम एवं निःशुल्क जाँच की भी व्यवस्था हो। बेलतरा तथा , लोरमी में शिविर का आयोजन हो हम हर संभव मदद करेंगे।जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण चौहान ने शिविर में जाँच भी करवाई और सभी को शुभकामनाएँ दी सफल आयोजन के लिए।

बीके मंजु दीदी के कहा आज के समय में ऐसे शिविर लगा कर लोगो का भला करना और इस प्रकार के आयोजन के लिए आयोजकों को बहुत बहुत साधुवाद।

शिविर में भाजपा ज़िला अध्यक्ष रामदेव कुमावत,पूर्व महापौर किशोर राय,पूज्य सिंधी पंचायत अध्यक्ष धनराज आहूजा , डी डी आहुजा, आदि शामिल हुवे, सभी ने सफल आयोजन की बधाई दी और स्वास्थ शिविर की सराहना की।

हैंड्स ग्रुप के संरक्षक अभिषेक विधानी ने बताया इस साल हमारे साथ किम्स सुपरस्पेशलिस्ट हॉस्पिटल- डॉ राज शेखर, होटल रेड डायमंड से मनीष व अभिनव उभरानी, सिंधु चेतना से कमल बजाज , भारतीय सिंधु सभा शंकर मनचंदा , छत्तीसगढ़ चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स नवदीप सिंग अरोरा व अनिल वाधवानी, बिलासपुर मर्चेंट एसोसिएशन विनोद मेंघनी ,फाउंडेशन क्रिकेट एकेडमी प्रिंस भाटिया , बीएनआई करणपाल चावला ,कैट किशोर पंजवानी , लायंस क्लब हैप्पीनेस टिपेंद्र दत्ता ,एरीना मल्टीमीडिया संदीप गुप्ता ,सी.ए इंडिया कमल बजाज , ब्रह्माकुमारी बी के मंजु दीदी ,सिंधी युवा विंग विशाल पमनानी व विनोद लालचंदानी , होलसेल रेडीमेड भागचंद बजाज , राउंड टेबल इंडिया कुलदीप साहू , प्रिंस सचदेव एवं लेडीज सर्किल ,राजीव प्लाजा व्यापारी संघ नारायण दयालनी , सतीश लाल, बिलासपुर सेनेटरी एंड पाइप एसोसिएशन राहुल सोन्थलिया, बिलासपुर प्लाईवुड एसोसिएशन सुरेश सिदारा,आदि शामिल थे।

विगत 12 वर्षों से लगातार हैंड्सग्रुप द्वारा रक्तदान एवं स्वस्थ शिविर का आयोजन 26 जनवरी गणतंत्र दिवस और 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के दिन किया जाता रहा है । उक्त परंपरा को आगे बढ़ाते हुवे विभिन्न संस्थाओं के साथ इस 15 अगस्त को होटल रेड डायमंड में निःशुल्क स्वास्थ एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में उपलब्ध विशेषज्ञ●●●
डॉ रवि शेखर -जनरल सर्जन,
डॉ सुधा राम – न्यूरो सर्जरी
फिजियोथेरेपिस्ट- डॉ काजल कश्यप
डॉ रोहन आर धरपवार- एमडी और नेफ्रोलॉजी
डॉ अभिनव मिश्रा- घुटना रिप्लेसमेंट एवं हड्डी रोग डॉ सोफिया सुल्ताना – स्त्री रोग
होम्योपैथी – डॉ एस.के.चाँदनी , डॉ नम्रता जैसवानी सिद्धि उभरानी – आहार विशेषज्ञ आदि उपलब्ध रहेंगे।

शिविर में उपलब्ध रही निःशुल्क सुविधाएँ◆◆
:-एचबी1एसी, विटामिन डी, बोन डेंसिटी मिनरल,सीबीसी, ईसीजी,जनरल वाइटल्स ,नेत्र जाँच (सपना चश्मा घर) द्वारा आयुष्मा कार्ड शिविर।

