पुलिस स्टाफ सहित 1000 आम जनता को किया हेलमेट वितरण कार्यालय इन स्टाफ को प्रतिदिन हेलमेट लगाने हेतु किया आदेशित◆
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] चेतना अभियान एवं सड़क सुरक्षा के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आज हेलमेट वितरण कार्यक्रम रखा गया।
जिसमें पुलिस अधीक्षक जिला बिलासपुर रजनेश सिंह (आईपीएस) के द्वारा समस्त कार्यालय स्टाफ एवं कुछ थाना स्टाफ को निशुल्क हेलमेट वितरण किया गया।
सभी को आदेशित किया गया कि प्रतिदिन दो पहिया वाहन चालन के दौरान हेलमेट अनिवार्यतः लगाएं, बिना हेलमेट के पाए जाने पर करवाई किए जाने हेतु भी निर्देशित किया गया। जिले के कार्यालय में स्टाफ सहित कुल 200 अधिकारी एवं जवान हेलमेट वितरण कार्यक्रम से लाभान्वित हुए।

इस कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती अर्चना झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उदयन बेहार, नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली अक्षय साबद्रा (आईपीएस), नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन निमितेश सिंह, उप पुलिस अधीक्षक के यातायात शिवचरण परिहार उपस्थित रहे।
ज्ञातव्य है कि पूर्व में भी इस प्रकार का हेलमेट वितरण कार्यक्रम पुलिस ग्राउंड में आयोजित किया जा चुका है, जिसमें बहुत से पुलिस के अधिकारी कर्मचारी लाभान्वित हुए हैं,आगे भी इस प्रकार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया कर पुलिस कर्मचारी आम जनता एवं निधि व्यक्तियों को हेलमेट वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

इस संपूर्ण कार्यक्रम का उद्देश्य आम जन में ट्रैफिक नियम के प्रति जागरूकता लाना तथा हेलमेट की महत्व को समझ कर अपने जीवन की रक्षा हेतु सभी को प्रेरित करना है। यातायात के प्रति जन-जागरूकता हेतु प्रदेश स्तर पर संचालित सड़क सुरक्षा माह-जनवरी 2025 के अंतर्गत यातायात के विभिन्न कार्यक्रम जिला बिलासपुर पुलिस द्वारा आयोजित किये जा रहे हैं। दोपहिया वाहनों में सुरक्षा उपाय के अंतर्गत हेलमेट की अनिवार्यता को देखते हुये रजनेश सिंह, पुलिस अधीक्षक, बिलासपुर के द्वारा पुलिस अधिकारी/ कर्मचारियों सहित 1000 से अधिक लोगों को हेलमेट वितरण किया गया तथा दोहिया वाहन चालान के समय हेलमेट धारण करने हेतु निर्देशित किया गया। वर्तमान समय में वाहनों की संख्या में दिन प्रति दिन वृद्धि हो रही है, जिसके कारण सड़कों पर यातायात का दबाव भी बढ़ रहा है। पुलिस द्वारा यातायात नियमों के प्रति जागरूकता के साथ ही पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह द्वारा चलाई जा रही मुहीम चेतना के ध्येय वाक्य ‘‘खून की एक बूंद सड़क पर नहीं‘‘ के अंतर्गत यातायात के प्रति जनजागरूता का यह कार्यक्रम पूर्व से ही निरन्तर किया जा रहा है। इसमें विभिन्न स्कूल, काॅलेज, व्यावसायिक संस्थानों, निजी/शासकीय संस्थानों में कार्यक्रम आयोजित कर यातायात नियमों का महत्व बताकर यातायात नियमों का पालन करते हुये पुलिस को यातायात व्यवस्था बनाये रखने में सहयोग देने हेतु अवगत कराया जा रहा है। इसके साथ ही जन जागरूकता रैली, हेलमेट रैली, व्यावसायिक वाहन एवं आॅटो चालकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम, स्वास्थ्य एव नेत्र परीक्षण शिविर, यातायात प्रदर्शनी, सड़क, चैराहों एवं हाट बाजारों में जागरूकता अभियान के कार्यक्रम भी आयोजित किये गये हैं। बचों के लिये निबंध लेखन प्रतियोगिता, यातायात सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, नृत्य प्रतियोगिता के माध्यम से यातायात के प्रति जागरूक करने हेतु बिलासपुर पुलिस द्वारा पहल की गई है।

हाईवे पर वाहन चालकों के दुर्घटना एवं सुरक्षा के उपाय बताये गये। सीट बेल्ट एवं हेलमेट लगाकर वाहन चालन करने वालों को पुष्प भेंट कर प्रोत्साहित किया गया। आकाशवाणी एवं जिंगल के माध्यम से अपडेट्स आॅफ बिलासपुर के माध्यम से लाखों श्रोताओं को यातायात की नवीन जानकारी प्रदान की गई। सड़क दुर्घटनाओं के वास्तविक कारण ज्ञात कर दुर्घटनाजन्य क्षेत्र में यातायात इंजीनियरिंग, रोड संकेतक, गति नियंत्रण संकेतक, चेतावनी संकेत आदि उपाय कर सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण का प्रयास किया जा रहा है। यातायात माह के अंतर्गत आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में अब तक लगभग 02 लाख से अधिक लोग यातायात नियमों के प्रति जागरूक होकर लाभान्वित हुये हैं। बिलासपुर पुलिस की यह कार्यवाही निरन्तर जारी है।

