नर्सरी से केजी 1 केजी 2 के बच्चों ने भाग लिया अजंता हॉउस ने प्रथम व एलोरा द्वितीय और नालन्दा ने तृतीय स्थान तथा तक्षशिला को सांत्वना पुरस्कार मिला-◆
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} बिलासपुर आज ड्रीमलैंड हायर सेकेंडरी स्कूल में “बोल बेबी बोल ” का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें कक्षा नर्सरी .के .जी.1 .के. जी 2 के विद्यार्थियों ने भाग लिया कार्यक्रम के मुख्य

अतिथि श्रीमती निवेदिता सरकार एवं वाइस प्रिंसिपल श्रीमती तपोशी सरकार इस प्रोग्राम में नन्हे नन्हे बच्चो से सामान्य ज्ञान के प्रश्न पूछे गये चारों हाउस अजंता एलोरा नालंदा तक्षशिला के शिक्षिकाओं ने छोटे-छोटे बच्चों के द्वारा दिये गए उत्तर का आनंद उठाया।

मंच का संचालन श्रीमती सीमा भट्टाचार्य एवं सुनीता यादव के द्वारा किया गया बोल बेबी बोल का कार्यक्रम बहुत ही मनोरंजक एवं ज्ञानवर्धक रहा।

आज के इस भव्य आयोजन में अजंता हाउस के विद्यार्थियों ने उत्कर्ष प्रदर्शन करते हुए।प्रथम स्थान प्राप्त किया।

वही एलोरा हाउस के बच्चों ने द्वितीय स्थान तथा नालंदा हाउस के बच्चों ने तृतीय स्थान पाया और तक्षशिला हाउस को सांत्वना पुरस्कार मिला।

सभी बच्चों को पुरस्कार देकर उनका उत्साह वर्धन किया गया, स्कूल की सभी शिक्षक व शिक्षिकाओं ने प्रसन्न चित से एक स्वर में कहा

कि…”भगवान के बिना मंदिर अधूरा”
“बच्चों के बिना स्कूल अधूरा”
सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने उत्साहपूर्ण ढंग से कार्यक्रम में भाग लिया।



