पार्षद पद हेतु वार्डवासियों की पहली पसंद बने ऑन रिजवी..सभी का मिल रहा अपार समर्थन-◆
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] नगर निगम चुनाव 2025 में गांधी नगर वार्ड क्रमांक-33 से कांग्रेस कमेटी के सक्रिय कार्यकर्ता ऑन रिजवी ने अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है। अपनी लोकप्रियता और क्षेत्र में सक्रियता के कारण वे जनता की पहली पसंद बनते जा रहे हैं। मोहल्लेवासियों का कहना है कि ऑन रिजवी ने हमेशा वार्ड की समस्याओं को समझा है और उनके समाधान में अग्रणी भूमिका निभाई है।
गौरतलब है कि गांधी नगर वार्ड क्रमांक-33 सामान्य वर्ग पुरुष आरक्षित है, लेकिन ऑन रिजवी की क्षेत्र में पकड़ और उनके काम करने की शैली ने उन्हें एक सशक्त दावेदार के रूप में स्थापित कर दिया है।
पारिवारिक पृष्ठभूमि और अनुभव-:
ऑन रिजवी का राजनीतिक सफर उनकी मजबूत पारिवारिक पृष्ठभूमि से प्रेरित है। उनके दादा स्व. अब्दुल मजीद और पिता स्व. अब्दुल वहीद कांग्रेस पार्टी के निष्ठावान सदस्य और समाजसेवी थे।

अब्दुल नासिर खान
वर्तमान में उनके चाचा अब्दुल नासिर खान कांग्रेस कमेटी के जिला महासचिव (व्यापार प्रकोष्ठ) और कई व्यापारी संघों के अध्यक्ष पद पर रहते हुए समाज सेवा कर रहे हैं। उनका परिवार तीन पीढ़ियों से कांग्रेस पार्टी की सेवा कर रहा है।
हिन्दुस्तान दुर्गोत्सव समिति के अध्यक्ष पद पर सन् 1994 से सेवा दे रहे ने समाज में एकता और सौहार्द का उदाहरण पेश किया है। वे विभिन्न धर्मों के प्रति समर्पण और समरसता के प्रतीक माने जाते हैं। उनकी नेतृत्व शैली और योगदान ने समिति को न केवल धार्मिक बल्कि सामाजिक समरसता का केंद्र बना दिया है।
उनका मानना है कि समाज की भलाई के लिए सभी धर्मों के लोग एक साथ आकर काम करें। उनकी इस सोच ने समाज के हर वर्ग को जोड़ने और सभी धर्मों के प्रति सम्मान का संदेश देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
दुर्गोत्सव जैसे बड़े आयोजन के माध्यम से वे समाज में संस्कृति और परंपराओं को जीवित रखने के साथ-साथ सभी धर्मों के बीच भाईचारे को बढ़ावा देते हैं।

शैक्षणिक योग्यता और समाज सेवा-:
ऑन रिजवी ने बी.कॉम स्नातक (PG DCA) की शिक्षा प्राप्त की है। वर्ष 2015 से अब तक वे हर लोकसभा और नगरीय चुनाव में संगठन के प्रत्याशियों के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करते आ रहै हैं। कांग्रेस पार्टी के कार्यक्रमों और अभियानों में उनकी सक्रिय भागीदारी उन्हें जनता के बीच एक सरल, सहज और समर्पित छवि प्रदान करती है।
जनता का समर्थन और भविष्य की उम्मीद
वार्ड की जनता का मानना है कि ऑन रिजवी ने अपने प्रयासों से गांधी नगर वार्ड की समस्याओं को प्राथमिकता दी है और उनका समाधान करने में हमेशा अग्रणी रहा हैं। यदि कांग्रेस पार्टी उन्हें प्रत्याशी के रूप में टिकट देती है, तो उनकी जीत की संभावना काफी मजबूत दिखाई दे रही है।
ऑन रिजवी का कहना है, “मैं और मेरा परिवार हमेशा एक साधारण कार्यकर्ता की तरह संगठन और जनता की सेवा करते आए हैं। मेरे लिए जनता की सेवा करना ही प्राथमिकता है, और यदि पार्टी मुझे अवसर देती है, तो मैं अपनी पूरी मेहनत और ईमानदारी से कार्य करूंगा।”
अब यह देखना दिलचस्प होगा कि कांग्रेस पार्टी इस वार्ड के लिए अपने प्रत्याशी के रूप में ऑन रिजवी पर भरोसा करती है या नहीं। लेकिन एक बात तय है, गांधी नगर वार्ड-33 में उनकी लोकप्रियता और जनता के बीच उनकी छवि एक मजबूत नेता की ओर इशारा करती है।

