वर्षा होजरी में जुटे चेंबर के पदाधिकारी एवं व्यापारी साथी केक काटकर साझा कीं खुशियाँ…
सभी ने अध्यक्ष के सरल और मिलनसार व्यक्तित्व पर की सराहना…
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की बिलासपुर इकाई के अध्यक्ष भागचंद बजाज का जन्मदिन आत्मीयता, उत्साह और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर चेंबर के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उनके प्रतिष्ठान वर्षा होजरी पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सभी साथियों की मौजूदगी में केक काटकर खुशियां साझा की गईं और अध्यक्ष के स्वस्थ, सुखी एवं सफल जीवन की कामना की गई।

जन्मदिन के इस विशेष अवसर पर चेंबर के पदाधिकारियों और व्यापारियों ने श्री बजाज के प्रति अपना स्नेह एवं सम्मान व्यक्त किया। साथियों ने उनके सरल, सहज, मिलनसार और ऊर्जावान व्यक्तित्व की सराहना करते हुए कहा कि सभी को साथ लेकर चलने की उनकी भावना व्यापारिक संगठन में आपसी विश्वास, एकजुटता और सहयोग को मजबूती प्रदान करती है।

इस आत्मीय मिलन ने चेंबर के सदस्यों के बीच आपसी संबंधों और संगठनात्मक एकता की खूबसूरत झलक पेश की। जन्मदिन की खुशियों के बीच सभी ने श्री बजाज के उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर सफलता की कामना की।

इस अवसर पर चेंबर के सचिव मोहितोष सराफ, कोषाध्यक्ष अविनाश आहुजा, प्रदेश उपाध्यक्ष नवदीप अरोरा, धीरज रोहरा, अभिषेक विधानी, प्रदेश मंत्री अनिल वाधवानी, उपाध्यक्ष प्रदीप बरसैया, शंकु जीवनानी सहित रेडीमेड व्यापारी संघ एवं चेंबर के अनेक पदाधिकारी और व्यापारी साथी उपस्थित रहे।
सभी ने अध्यक्ष भागचंद बजाज को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं मंगलमय जीवन की कामना की।



