नेपाल,भूटान,बंगलादेश,श्रीलंका जैसे देश के बच्चे भी लेंगे भाग आज प्रतियोगिता में भाग लेने चारो बच्चे अमृतसर हुए रवाना●◆●
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} बिलासपुर बड़ा ही हर्ष का विषय है कि अंतर्राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में प्रदर्शन हेतु ड्रीमलैंड स्कूल के चार विद्यार्थियों का चयन हुआ है जो अमृतसर में आयोजन में भाग लेने आज छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस से बच्चे रवाना हुए।
ज्ञात हो कि शोटोकांन कराटे डू इंडियन एसोसिएशन द्वारा आयोजित अंतराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता का आयोजन 1/2 फरवरी 2025 को अमृतसर (पंजाब) मे होने जा रहे है। जिसमें इंडिया,नेपाल,भूटान,बंगलादेश,श्रीलंका जैसे देशो लगभग 500+ एवम् आफिसियल खिलाडी इस प्रतियोगिता मे भाग लेगे।

इस प्रतियोगिता में चयन हेतु 23 व24 नवंबर 2024 को स्वामी आत्मानंद स्कूल तिलक नगर बिलासपुर मे राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया। जिसमें राज्य भर के लगभग 200 + खिलाड़ीयों ने भाग लिखा और प्रर्दशन किया इस प्रतियोगिता मे डीमलैड हायर सेकेंडरी स्कूल बिलासपुर के 3 प्रतिभावान खिलाडीयो का चयन इस अंतराष्ट्रीय

प्रतियोगिता हेतु हुआ है इसके नाम-
01:- चिन्मय श्रीवास
02:- लोकेश ठाकुर
03:- दिप्ती साहू चयनित सभी खिलाड़ियों ने कलेक्टर अवनिश कुमार शरण एवम् जिला पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह से मुलाकात कर आशीर्वाद एवम् मार्ग दर्शन प्राप्त किया।

इस मौके पर एडिशनल एसपी श्रीमती
अर्चना झा, के अलावा डीमलैड हायर सेकंडरी स्कूल की प्रिंसपल श्रीमती निवेदिता सरकार, शोटोकांन कराटे डू इंडियन एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक घाड़गे एवम् शोटोकांन कराटे एसोसिएशन के पदाधिकारी उपस्थित थे।

यह खिलाडी आज 29 जनवरी को छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस से अमृतसर के लिए खाना हुए।

