वार्ड क्रमांक 16 में भाजपा प्रत्याशी सुश्री मीनाक्षी यादव को हर वर्ग समुदाय का मिल रहा अपार जनसमर्थन…!
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} बिलासपुर नगर निगम चुनाव के मद्देनजर वार्ड क्रमांक 16 में भाजपा प्रत्याशी सुश्री मीनाक्षी यादव को जनता का भरपूर आशीर्वाद और समर्थन मिल रहा है। भाजपा की नीतियों और जनसेवा के प्रति उनकी निष्ठा ने उन्हें वार्ड में एक सशक्त और लोकप्रिय चेहरा बना दिया है। उनकी मिलनसारिता, कर्मठता और सेवा भाव ने जनता के दिलों में उनके लिए खास जगह बना दी है।

15 वर्षों की सेवा भावना बनी ताकत
भाजपा संगठन में पिछले 15 वर्षों से एक कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में सक्रिय रहने वाली सुश्री मीनाक्षी यादव को पार्टी ने उनकी मेहनत, समर्पण और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए वार्ड क्रमांक 16 से अपना प्रत्याशी घोषित किया है। भाजपा की नीति रही है कि वह एक साधारण कार्यकर्ता को भी नेतृत्व की भूमिका में आगे लाकर अवसर प्रदान करती है, और सुश्री मीनाक्षी इसका उदाहरण हैं। उनकी ईमानदारी और सामाजिक कार्यों के प्रति प्रतिबद्धता ने उन्हें वार्डवासियों के बीच अत्यधिक लोकप्रिय बना दिया है।

जनता का उत्साह, महिलाओं का बढ़-चढ़कर समर्थन
जनसंपर्क अभियान के दौरान वार्ड की जनता, विशेषकर महिलाओं का जोश देखते ही बन रहा है। महिलाएं प्रचार-प्रसार में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं और अपने प्रिय उम्मीदवार को जीताने का संकल्प ले चुकी हैं। सुश्री मीनाक्षी यादव की सहजता और मिलनसार स्वभाव ने महिलाओं में उनके प्रति गहरी आत्मीयता पैदा की है। उनके नेतृत्व में वार्ड के विकास को एक नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

विकास, स्वच्छता और सुरक्षा रहेंगी प्राथमिकता
सुश्री मीनाक्षी यादव का कहना है, “मेरा चुनाव चिन्ह ‘कमल’ विकास, स्वच्छता और सुरक्षा का प्रतीक है। मैं वार्डवासियों की सेविका बनकर उनके हर सुख-दुःख में साथ खड़ी रहूंगी। भाजपा की डबल इंजन सरकार में अब ट्रिपल इंजन जोड़कर वार्ड के विकास को नई ऊंचाइयों तक ले जाऊंगी।” उन्होंने आश्वासन दिया कि वार्ड में बुनियादी सुविधाओं को और बेहतर किया जाएगा, सड़क, बिजली, पानी और स्वच्छता को प्राथमिकता दी जाएगी तथा महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।

पूर्व भाजपा पार्षद के कार्यों को मिलेगा विस्तार
इस वार्ड से पहले भी भाजपा प्रत्याशी श्रद्धा जैन पार्षद रह चुकी हैं, जिनके कार्यकाल में वार्ड में उल्लेखनीय विकास कार्य हुए थे। सुश्री मीनाक्षी यादव ने कहा कि वे इन विकास कार्यों को और आगे बढ़ाएंगी तथा वार्ड के लोगों को हर संभव सुविधा मुहैया कराएंगी।

जनता ने दिखाया भरोसा, भाजपा की जीत तय
वार्डवासियों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। आम जनता ने सुश्री मीनाक्षी यादव की जीत को सुनिश्चित मान लिया है। भाजपा के मजबूत संगठन, प्रत्याशी के लोकप्रियता और जनता के विश्वास ने इस चुनावी मुकाबले को बेहद रोमांचक बना दिया है। वार्ड क्रमांक 16 में भाजपा की प्रचंड जीत लगभग तय मानी जा रही है।


