किसी एक व्यक्ति के नेत्रदान से दो जिंदगियों में होगा उजाला…! हैंड्सग्रुप ने नेत्रदान के लिए की अपील
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} बिलासपुर आज दयालबंद निवासी भागचंद टहिल्यानी का अकास्मिक स्वर्गवास हो गया।
उनके पुत्र सुरेश कुमार , नरेंद्र कुमार ने नेत्रदान हेतु हैंड्सग्रुप से संपर्क किया ।
हैंड्सग्रुप की ने सिम्स की टीम को जानकारी दी , सिम्स से डॉ संजय चौधरी व डॉ आरुषि शर्मा व टीम के साथ उनके निवास स्थान जाकर सफल नेत्रदान करवाया।
हैंड्सग्रुप ने नेत्रदान के लिए की अपील..
निरंतर नेत्रदान महादान की मुहिम चलाकर लोगो में जागरूकता लाने का प्रयास किया जा रहा है हैंड्सग्रुप के द्वारा ।
अब भी कई लोग इंतज़ार में है , जिसमें बच्चे भी शामिल है । कोई नेत्रदान करे तो उनके जीवन में
ज्योत जले

