आप के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साहू के साथ
विजय वर्मा ने भाजपा पर लगाएं गम्भीर आरोप…!
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} बिलासपुर आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साहू ने मंगलवार को बिलासपुर प्रेस क्लब में पत्रकारों से चर्चा के दौरान बोदरी में सिंधी समुदाय की बाउंड्री वॉल गिराने की घटना को बीजेपी सरकार की “बदले की राजनीति” करार दिया। उन्होंने कहा कि नगरीय निकाय चुनाव में हार के बाद बीजेपी सिंधी समुदाय को टारगेट कर रही है। गोपाल साहू ने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार बुलडोजर की राजनीति कर रही है और आज अगर यह अन्याय सिंधी समाज के साथ हो रहा है, तो कल किसी और समुदाय के साथ भी हो सकता है। आम आदमी पार्टी ऐसे हर दमन के खिलाफ खड़ी रहेगी।

पार्टी के नवनिर्वाचित वार्ड पार्षद एवं अध्यक्ष प्रतिनिधि विजय वर्मा ने कहा कि सीएमओ भारती साहू ने बीजेपी नेताओं के इशारे पर भय का माहौल बनाकर बाउंड्री वॉल गिरवाई। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी नेता धरमलाल कौशिक और केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने चुनाव के दौरान ही इस कार्रवाई की धमकी दी थी।

प्रदेश उपाध्यक्ष प्रियंका शुक्ला ने घटना को राजनीतिक प्रतिशोध करार देते हुए धरमलाल कौशिक का वीडियो मीडिया के सामने पेश किया, जिसमें वह जनता को अवैध कब्जाधारी बताकर धमकाते नजर आ रहे हैं।
सिंधी समाज के साथ आप के जसबीर सिंह ने चेतावनी दी कि यदि इस मामले में जल्द कार्यवाही नहीं हुई, तो बड़े स्तर पर बंद का आह्वान किया जाएगा।

