ट्रेन और ट्रैक के बीच फंसा युवक यात्रियों की सूझबूझ से बची जान….! हादसे का वीडियो हुआ वायरल
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} रेलवे स्टेशन पर उस वक्त सांसें थम गईं, जब हसदेव एक्सप्रेस में चढ़ते समय एक युवक का पैर फिसल गया और वह ट्रेन और रेलवे ट्रैक के बीच फंस गया। हादसा इतना भयानक था कि अगर यात्रियों ने तुरंत सूझबूझ न दिखाई होती, तो युवक की जान जा सकती थी।
घटना दो दिन पहले बिलासपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर हुई। जब रायपुर से कोरबा जाने वाली हसदेव एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म पर रुकी, तो एक युवक जल्दीबाजी में ट्रेन पकड़ने के लिए दौड़ा। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह सीधे ट्रेन व रेलवे ट्रैक के बीच फंस गया।

युवक के फंसते ही प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी मच गई। कई यात्रियों ने घबराने के बजाय हिम्मत दिखाई और युवक को बचाने के लिए तुरंत आगे आए। कुछ लोगों ने उसे हाथ पकड़कर ऊपर खींचा, तो कुछ ने ट्रेन की रफ्तार रुकने तक सतर्कता बनाए रखी। आखिरकार कुछ सेकंड के भीतर युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ खौफनाक वीडियो….👇
इस पूरी घटना का वीडियो किसी यात्री ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि युवक ट्रैक के बीच फंसा हुआ है और आसपास मौजूद लोग घबराए हुए हैं। लेकिन कुछ यात्रियों ने हिम्मत और होशियारी दिखाते

