नगरीय निकाय चुनाव से पहले क्रेटा में 480 व कन्टेनर में मिली थी 990 पेटी अवैध शराब मामले में पुलिस को मिली सफलता
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} नगरीय निकाय चुनाव से पहले शराब तस्करों के एक बड़े संगठित गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार हुए थे परंतु मुख्य आरोपी पंकज सिंह फरार था जिसको आज पुलिस ने रायपुर से गिरफ्तार कर लिया है। गिरोह के तार दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, पंजाब और गोवा तक फैले हुए हैं।
ज्ञात हो कि 10 फरवरी 2025 को आबकारी विभाग को गुप्त सूचना मिली कि एक काले रंग की क्रेटा कार में भारी मात्रा में अवैध शराब लाई जा रही है। जब पुलिस ने जांच की, तो 480 बोतल अवैध शराब बरामद हुई। पूछताछ में चालक रवि शर्मा ने कबूला कि इससे भी बड़ा स्टॉक एक कंटेनर ट्रक में मौजूद है। पुलिस ने छतौना इलाके में ट्रक को रोका, तो अंदर से 990 पेटी विदेशी शराब मिली, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों में बताई जा रही है।
पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि इस शराब की 1000 पेटियों का ऑर्डर दुबई से दिया गया था, और इसे गोवा से भूटान भेजा जा रहा था। इस पूरे रैकेट में कई बड़े नाम शामिल हैं।
कौन है मास्टरमाइंड पंकज सिंह?
मुख्य आरोपी पंकज सिंह (41), निवासी सूर्या विहार, सरकंडा, बिलासपुर पिछले कई दिनों से फरार था। पुलिस ने टेक्निकल सर्विलांस के जरिए रायपुर के VIP रोड स्थित कॉलोनी से उसे गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि वह कई राज्यों के शराब तस्करों से जुड़ा हुआ है और चुनावों में अवैध शराब की सप्लाई करता था।
गिरोह के और भी बड़े नाम निशाने पर
पुलिस अब इस पूरे मामले की तह तक जाने के लिए दिल्ली, हरियाणा और छत्तीसगढ़ के कई बैंक खातों की जांच कर रही है, जहां से पंकज सिंह और जयप्रकाश बघेल के लेन-देन का खुलासा हुआ है।
पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पत्राचार कर दुबई और भूटान की कंपनी से जानकारी मांगी है। इस बड़े गिरोह से जुड़े बाकी अपराधियों की तलाश जारी है, और आने वाले दिनों में और भी बड़े नाम सामने आ सकते हैं।
बिलासपुर-रायपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी- शहर में अवैध शराब के खेल का पर्दाफाश कर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। चुनावों के दौरान शराब माफिया की सक्रियता को देखते हुए पुलिस सतर्क हो गई है।
क्या चुनावी राजनीति से जुड़े लोगों के तार इस गिरोह से जुड़े हैं?कौन-कौन है इस काले कारोबार का असली मास्टरमाइंड?
क्या और भी बड़े नामों का खुलासा होगा?
जुड़े रहिए जनहित न्यूज़ के साथ, हम लाएंगे इस सनसनीखेज मामले से जुड़ी हर बड़ी खबर आपके सामने लाएंगे सबसे पहले!

