तोरवा पुलिस की त्वरित कार्रवाई…
24 घंटे में ही गैंगरेप के 2 आरोपी गिरफ़्तार…
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] शादी का झांसा देकर एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में तोरवा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।
थाना तोरवा से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 1 अप्रैल 2025 को पीड़िता ने आरोपी राज ऋषि सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसे अपने चाचा सुरेंद्र सिंह के घर ले गया, जहां दोनों ने मिलकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए धारा 64(1), 70(1), 351(2), 115(2), 3(5) भारतीय दंड संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से) ने तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेंद्र जायसवाल और नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली अक्षय प्रमोद साबद्रा (भा.पु.से) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी तोरवा के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई।
पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए 24 घंटे के भीतर ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

गिरफ्तार आरोपी:
1. राज ऋषि सिंह (32 वर्ष), पिता नंद किशोर सिंह, निवासी देवरीखुर्द सात बहिनिया मंदिर के पास, थाना तोरवा।
2. सुरेंद्र कुमार सिंह (56 वर्ष), पिता राम आशीष सिंह, निवासी नहरपारा देवरीखुर्द, सफेद खदान, थाना तोरवा, बिलासपुर।
पुलिस ने आश्वासन दिया है कि महिलाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी और इस तरह के मामलों में त्वरित कार्रवाई जारी रहेगी।

