धर्म और जाति से परे समाजसेवियों को जोड़ने की अपेक्षा-●
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] छत्तीसगढ़ सामाजिक चेतना के क्षेत्र में सक्रिय भगवान परशुराम सेवा समिति द्वारा संचालित दो प्रमुख संगठनों सामाजिक चेतना मंच एवं ब्रह्म समाज एकता समिति की छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यकारिणी ने रामानंद दुबे (निवासी: सरकंडा, छत्तीसगढ़) को एक बार फिर प्रदेश अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है।
इस नियुक्ति की घोषणा राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण दीक्षित ने की। उन्होंने आशा व्यक्त की कि रामानंद दुबे समाज के विभिन्न धर्मों एवं जातियों के सेवा भावी व्यक्तियों को संगठन से जोड़ने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। साथ ही, ब्रह्म समाज एकता समिति के पुनर्गठन कार्य को शीघ्र पूर्ण कर सामाजिक समरसता का उदाहरण प्रस्तुत करेंगे।
इस अवसर पर पूर्व राज्यपाल (हिमाचल प्रदेश एवं राजस्थान) एवं सामाजिक चेतना मंच के मुख्य संरक्षक कलराज मिश्र को सूचनार्थ पत्र भेजा गया है। साथ ही, राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार गुप्ता को यह निर्देश दिया गया है कि इस नियुक्ति पत्र को संगठन की गार्ड फाइल में संरक्षित किया जाए।
यह नियुक्ति न केवल संगठन के लिए एक नई ऊर्जा का संचार करेगी, बल्कि प्रदेश में सामाजिक एकता एवं समरसता के नए अध्याय की शुरुआत भी करेगी।

