मुंगेली जिले के सरगांव थाने की तत्परता से मिली बड़ी सफलता…!
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} बिलासपुर मुंगेली जिले के सरगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे-130 पर 29 अप्रैल 2025 को एक महिला से झपटमारी की सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने महज कुछ दिनों में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है।
मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज की सहायता से आरोपियों की पहचान कर उन्हें धरदबोचा।
थाना मुंगेली से मिली जानकारी अनुसार
प्रार्थीया श्रीमती ईश्वरी कैवर्त ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वे 29 अप्रैल को अपने पुत्र के साथ एक्टिवा से बिलासपुर से तिल्दा (नेवरा) जा रही थीं। शाम लगभग 4:50 बजे चंद्रखुरी ओवर ब्रिज के पास एक बिना नंबर की पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार तीन अज्ञात युवकों ने झपट्टा मारकर उनका पर्स छीन लिया। पर्स में 21,000 रुपये नगद, एक ओप्पो मोबाइल, क्रेडिट कार्ड, एटीएम कार्ड और चार्जर था।

गिरफ्तारी और बरामदगी:
पुलिस द्वारा गहन जांच के बाद आरोपी विकास यादव (उम्र 19) और मजित जांगड़े (उम्र 19), दोनों निवासी जिला बिलासपुर, को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में दोनों ने अपराध स्वीकार कर लिया। उनके पास से 4,950 रुपये नगद, झपटी गया ओप्पो मोबाइल और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई।
एक आरोपी अभी भी फरार है जिसकी तलाश जारी…
सक्रिय टीम और सराहनीय योगदान:
इस पूरी कार्रवाई में साइबर सेल मुंगेली के प्रभारी उपनिरीक्षक सुशील कुमार बौठोर, थाना सरगांव के प्रभारी उनि. सत्येन्द्र पुरी गोस्वामी, सउनि अजय चौरसिया, प्रआर. रवि जांगड़े, लोकेश राजपूत सहित अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
मुंगेली पुलिस आमजन की सुरक्षा हेतु प्रतिबद्ध है और अपराधियों पर लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।

