तहसील में पूर्व में पदस्थ बाबू पर लगे गंभीर आरोप…!
बिलासपुर/करगीरोड कोटा-[जनहित न्यूज़] कब्जे की जमीन पर फर्जी तरीके से पट्टा बना दिया गया जिसका सनसनीखेज मामला सामने आया है और यह गंभीर आरोप कोटा तहसील में पूर्व में पदस्थ रहे रसूखदार बाबू पर लगा है।
पूरा मामला चंगोरी पंचायत में के खसरा नं 408 हल्का नं 30 की 55 डिसमिल जमीन जोकि 2003 से वेंकट अग्रवाल के कब्जे में है जिसका प्रकरण कोटा तहसील में चल रहा है।
उसके बावजूद इस जमीन का फर्जी तरीके से पट्टा बना दिया गया और यह गंभीर आरोप लेखराम मरावी पर लगा है जो अपने माता पिता और रिस्तेदार के नाम पर इस जमीन का फर्जी तरीके से पट्टा बनवा दिया है और उस समय लेखराम मरावी कोटा में ही पदस्थ थे जिसका फायदा उठाते हुए बाबू नें यह फर्जी पट्टे का खेल किया था। इस मामले की लिखित शिकायत वेंकट अग्रवाल नें कोटा एसडीएम तहसीलदार आरआई पटवारी से की है।
थाने में यह प्रकरण पूर्व से लंबित है जोकि कब्जे की जमीन पर वेंकट अग्रवाल द्वारा लगाया गया गेट चोरी का मामला दर्ज कराया गया था।
वहीं इस पूरे मामले में वेंकट अग्रवाल का कहना था कि यह जमीन बाईस वर्षो से मेरे कब्जे में थी लेकिन चालसाजी करते हुए कोटा तहसील में पूर्व में पदस्थ मरावी बाबू नें षडयंत्र पूर्वक इस फर्जी पट्टा अपने अपने मां बाप और परिवारिक सदस्यों के नाम बनवा लिया है जिसकी जांच के लिए लिखित शिकायत की गई है।





