बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} बिलासपुर 22 अप्रैल को कश्मीर में पर्यटकों के साथ हुई निर्मम आतंकी घटना के बाद पूरे देश में आक्रोश की लहर दौड़ गई। जाति और धर्म पूछकर निर्दोष नागरिकों की हत्या ने एक बार फिर आतंकवाद के खिलाफ भारत को एकजुट कर दिया है। इस घटना के बाद केंद्र सरकार ने न सिर्फ पाकिस्तान समर्थित आतंकियों के खिलाफ मोर्चा खोला, बल्कि कड़े कदम भी उठाए।
इस बीच भाजपा के वरिष्ठ नेता मनीष अग्रवाल ने आतंकवाद के खिलाफ भारत सरकार की नीति का खुलकर समर्थन करते हुए इसे और अधिक सख्त करने की मांग की है। उन्होंने कहा, “अब समय आ गया है कि पाकिस्तान और उसके सरपरस्त आतंकवादियों को ऐसा सबक सिखाया जाए, जिसे वे कभी भूल न सकें। देश की जनता अब खून का बदला खून से चाहती है, और प्रधानमंत्री मोदी की सख्त चेतावनी इस दिशा में पहला बड़ा कदम है।”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 अप्रैल को बिहार के मधुबनी में हुई सभा में आतंकियों और उनके आकाओं को सीधी चेतावनी देते हुए कहा था कि “हम चुन-चुन कर घर में घुसकर मारेंगे।” इसके बाद भारतीय सेना को खुली छूट दी गई और देश विरोधी तत्वों को 48 घंटे में भारत छोड़ने का निर्देश भी जारी हुआ।
7 मई की रात भारतीय सेना ने पाकिस्तान के भीतर कई आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया। मनीष अग्रवाल ने सेना की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि “भारत अब सिर्फ सहने वाला देश नहीं रहा, जो भी देश या संगठन भारत की अखंडता से खिलवाड़ करेगा, उसे जवाब मिलेगा।”
उन्होंने यह भी कहा कि देश की जनता को सेना का मनोबल बढ़ाने और केंद्र सरकार की नीति का समर्थन करने की आवश्यकता है। साथ ही उन्होंने यह भी आग्रह किया कि पाकिस्तान के साथ किसी भी प्रकार के जल या व्यापारिक समझौते को अब समाप्त किया जाए।

मनीष अग्रवाल की यह स्पष्ट मांग और बयान एक बार फिर साबित करते हैं कि भारतीय जनता पार्टी आतंकवाद और देशद्रोह के खिलाफ पूरी मजबूती से खड़ी है और देश के हर नागरिक की सुरक्षा को सर्वोपरि मानती है।

