मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वक्फ नियमों को किया सांझा…!
रायपुर-{जनहित न्यूज़} रायपुर छत्तीसगढ़ राजधानी रायपुर स्थित सीएम निवास में वक्फ अधिनियम एवं जन जागरूकता को लेकर एक महत्वपूर्ण कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें अल्पसंख्यक समाज और वक्फ से जुड़े विभिन्न प्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस कार्यशाला में श्रीमती यास्मीन ने सक्रिय रूप से सहभागिता निभाई और वक्फ अधिनियम से संबंधित विषयों पर गंभीरता से विचार साझा किए। समाज में वक्फ संपत्तियों के संरक्षण और पारदर्शिता के लिए उन्होंने अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उनकी उपस्थिति को आयोजकों और उपस्थित समुदाय ने विशेष रूप से सराहा।

मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वक्फ नियमों की जानकारी साझा की, वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह जी ने भी वक्फ बिल पर चर्चा की।
अल्पसंख्यक मोर्चा के मंत्री रामविचार नेताम, वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सलीम राज, प्रदेश अध्यक्ष शकील खान, प्रदेश सह प्रभारी आरिफ खान, महामंत्री एम शाहिद खान, श्री मखमूर जी और कोषाध्यक्ष श्रीमती रजिया खान समेत प्रदेश के सभी मुतवल्ली, कमेटियों के अध्यक्ष व सदस्य उपस्थित रहे।
इस अवसर ने वक्फ अधिनियम के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ समाज के नेताओं को एक मंच पर लाकर एकजुटता का संदेश भी दिया।

