जनहित के मुद्दों पर कोताही बरतने रेल्वे को दिखाया आईना…! सुविधाएं सुधारने दिए निर्देश…!
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़}बिलासपुर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन कार्यालय में हुई सांसदों की बैठक में केन्द्रीय मंत्री तोखन साहू नाराज नजर आए। उन्होंने अफसरों पर सवालों के जवाब न देने और पुराने फैसलों पर कोई कार्रवाई न होने पर तीखी प्रतिक्रिया दी।

तोखन ने कहा कि जब न सवालों के जवाब मिलते हैं और न पत्रों का जवाब दिया जाता है, तो ऐसी बैठकों का कोई मतलब नहीं रह जाता। उन्होंने सम्पर्क क्रांति एक्सप्रेस को नियमित करने, बुधवारी बाजार के व्यापारियों को दुकान देने।

कोयला ढोने में गाइडलाइन पालन कराने, स्टेशन की सुविधाएं सुधारने और रेल नीर प्लांट शुरू करने जैसे मुद्दों पर अफसरों को घेरा।

उन्होंने कटघोरा-डोंगरगढ़ रेल लाइन की प्रगति रिपोर्ट मांगी और लोकल ट्रेनों के स्टॉपेज की भी मांग की। वाणिज्य विभाग में लंबे समय से जमे कर्मचारियों का तबादला जल्द करने को भी कहा।

