एक दिवसीय शिविर में जांच एवं निःशुल्क दवाइयाँ की गईं वितरित-◆
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] 23 मई आदर्श हुमने के जन्मदिवस के अवसर पर डॉ. आम्बेडकर नगर, मगरपारा स्थित उषालता कॉम्प्लेक्स में एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर प्रातः 11 बजे से संध्या 5 बजे तक चला, जिसमें गठिया वात रोग, हड्डियों और जोड़ों के दर्द, ईसीजी, बीपी व शुगर की जांच व उपचार किया गया तथा मरीजों को निःशुल्क दवाइयाँ वितरित की गईं।
कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. बी.पी. कुमार, आयु. उषा नागदौने, आयु. प्रेमलता मोटघरे, आयु. राजश्री हुमने एवं बौद्ध समाज के अध्यक्ष मान. सारंग राव हुमने द्वारा डॉ. बाबासाहब आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण, पुष्पांजलि अर्पण व दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।

शिविर में पुणे से पधारे सुप्रसिद्ध गठिया-वात रोग विशेषज्ञ डॉ. बी.पी. कुमार, उनकी सहायक प्रिया सिंह, युसुफ खान एवं नर्स रीना यादव द्वारा मरीजों की जांच व परामर्श किया गया। इन सभी का आयु. उषा नागदौने, आयु. प्रेमलता मोटघरे, आयु. राजश्री हुमने, मान. सारंग हुमने, राजेश हुमने, सागर हुमने, कुणाल रामटेके, देवेन्द्र मोटघरे, सूर्यकान्त भालाधरे, रश्मि नागदौने एवं सरिता कामड़े द्वारा पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत व सत्कार किया गया। इस शिविर में 100 से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य लाभ लिया। उपस्थित सभी मरीजों को आवश्यक दवाइयाँ निःशुल्क वितरित की गईं।

कार्यक्रम के सफल आयोजन के पश्चात एस.आर. निष्ठा फाउंडेशन की प्रमुख आयु. राजश्री सारंग हुमने ने जानकारी दी कि शीघ्र ही सिकलसेल, एनीमिया एवं ब्लड ग्रुप जांच हेतु भी निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाएगा।

शिविर की सफलता में बौद्ध समाज बिलासपुर, भारतीय बौद्ध महासभा बिलासपुर, डॉ. आम्बेडकर युवा मंच बिलासपुर के प्रमुख कार्यकर्ता – राजेश हुमने, सागर हुमने, कुणाल रामटेके, देवेन्द्र मोटघरे, सूर्यकान्त भालाधरे, रश्मि नागदौने, सरिता कामड़े – सहित अहिरवार समाज, यादव समाज, पटेल समाज, मुस्लिम समाज के मगरपारा निवासी एवं समता कॉलोनी, तालापारा, टिकरापारा, हेमूनगर, चुचुहियापारा, कीर्ति नगर झोपड़ापारा क्षेत्र के लोगों की उपस्थिति विशेष रूप से सराहनीय रही। उक्त जानकारी
राजश्री सारंग हुमने,राजेश हुमने, सागर हुमने द्वारा दी गई।

