समाजहित में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय-●
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] बिलासपुर आज अग्रसेन भवन, जूनी लाइन, बिलासपुर में अग्रवाल सभा की प्रथम कार्यकारिणी बैठक नवनियुक्त अध्यक्ष शिव अग्रवाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक का शुभारंभ महाराजा श्री श्री 1008 अग्रसेन जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पूजन से हुआ।
इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष रामावतार अग्रवाल (रामू भैया), पूर्व सचिव विनोद मित्तल, वर्तमान अध्यक्ष शिव अग्रवाल, सचिव सुनील सोंथलिया एवं कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश मोदी समेत अन्य पदाधिकारियों ने मंच पर आकर वर्ष 2025-2027 के लिए कार्यभार ग्रहण किया।

समाज के लिए मजबूत कार्ययोजना
अध्यक्ष शिव अग्रवाल ने आगामी दो वर्षों के लिए समाज की सामाजिक, सांस्कृतिक और जनकल्याणकारी गतिविधियों को गति देने की प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने बताया कि समाज द्वारा मानव सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।

प्रमुख योजनाओं में भारतीय नगर श्मशान गृह को गोद लेकर रखरखाव का जिम्मा लेना।
वृक्षारोपण अभियान एवं जल संरक्षण हेतु वॉटर हार्वेस्टिंग को प्रोत्साहित करना।
अग्रसेन जयंती (22 सितंबर) को भव्य शोभायात्रा, खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाना।

विशाल कार्यकारिणी का गठन
शिव अग्रवाल ने वर्ष 2025-27 हेतु एक संगठित और सक्रिय कार्यकारिणी का गठन किया जिसमें।

8 संरक्षक, 15 मार्गदर्शक मंडल, 19 विशेष सलाहकार
1 सचिव, 1 कोषाध्यक्ष, 10 उपाध्यक्ष, 3 सह सचिव, 2 उपकोषाध्यक्ष
48 कार्यकारिणी सदस्य तथा विभिन्न समितियों के पदाधिकारी घोषित किए गए।

