बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] बिलासपुर पुलिस सहायता केन्द्र मोपका थाना सरकंडा से मिली जानकारी के अनुसार मामला इस प्रकार है कि प्रहार अभियान के अंतर्गत अवैध जुआ सट्टा खेलने वाले के विरुद्ध कार्यवाही हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) द्वारा निर्देशित किया गया है। जिनके निर्देशानुसार व राजेन्द्र जायसवाल (रा. पु.से.) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर एवं सिद्धार्थ बघेल (रा.पु.से.) नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा , निरीक्षक निलेश पाण्डे थाना प्रभारी सरकंडा के मार्गदर्शन में 25 मई को टीम गठित कर मुखबिर सुचना पर रेड कार्यवाही कर छठ घाट मोपका के पास 52 पत्ती ताश से रूपये पैसे का जीत हार दाँव लगाकर जुआ खेलते हुए पाए जाने पर आरोपियों 1– ईशान सिंह ठाकुर पिता संतोष उम्र 32वर्ष सा दाऊ बाबा मंदिर के पास तोरवा जिला विलासपुर
2- सुभाष सूर्यवंशी पिता फूलसिंह उम्र 35 वर्ष सा शिव मन्दिर के पास तोरवा
3- संतोष सूर्यवंशी पिता बाबूलाल उम्र 55 वर्ष शिव मंदिर के पास तोरवा जिला बिलासपुर
4-राजेन्द्र यादव पिता बलदाऊ उम्र 38 वर्ष सा बोलबम चौक के पास तोरवा जिला बिलासपुर
5- आकाश सूर्यवंशी पिता कुशल उम्र 32 वर्ष प्राइमरी स्कूल के पास तोरवा जिला विलासपुर के सयुंक्त कब्जे से नगदी रकम 43390 रू,52 पत्ती ताश को
जप्त कर आरोपियो के विरूद्ध जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 अप क्र 758/25 धारा 3(2) छ. ग. के तहत कार्यवाही करते हुये उक्त आरोपिया को विधिवत गिरफ्तार किया गया है।

पकड़े गए जुआरी-
1- ईशान सिंह ठाकुर पिता संतोष उम्र 32वर्ष सा दाऊ बाबा मंदिर के पास तोरवा जिला विलासपुर
2- सुभाष सूर्यवंशी पिता फूलसिंह उम्र 35 वर्ष सा शिव मन्दिर के पास तोरवा
3- संतोष सूर्यवंशी पिता बाबूलाल उम्र 55 वर्ष शिव मंदिर के पास तोरवा जिला बिलासपुर
4-राजेन्द्र यादव पिता बलदाऊ उम्र 38 वर्ष सा बोलबम चौक के पास तोरवा जिला बिलासपुर
5- आकाश सूर्यवंशी पिता कुशल उम्र 32 वर्ष प्राइमरी स्कूल के पास तोरवा जिला विलासपुर,
उपरोक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक भावेश शेंडे प्रभारी पु स के मोपका, प्रधान आर 11580 रविकान्त सैनिक,आर रमेश राठौर,आर मुरली भार्गव का विशेष योगदान रहा।

