थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप आर्य की विशेष टीम की तत्परता से 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार…!
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़}बिलासपुर सकरी शादी-पार्टियों में शामिल होकर चोरी करने वाले शातिर चोरों को सकरी पुलिस ने महज़ 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर समाज में सुरक्षा का भरोसा कायम किया है। यह कार्रवाई सकरी थाना क्षेत्र की सजग पुलिसिंग और सतर्क खुफिया तंत्र का परिणाम है।
घटना का विवरण:
प्रार्थी अवधेश तिवारी, निवासी ग्राम हांफा, ने 19 मई 2025 को सकरी के वन चेतना केंद्र में अपनी शादी के अवसर पर पार्टी आयोजित की थी। कार्यक्रम के दौरान वह अपना बैग, जिसमें ₹40,000 नगद, बैंक के दस्तावेज, चेकबुक, एटीएम और चाबियों का गुच्छा था, रिसेप्शन के पास रखकर फोटो खिंचवाने चला गया। कुछ देर बाद लौटने पर बैग गायब मिला। अज्ञात चोरों के खिलाफ तत्काल FIR दर्ज कराई गई।
पुलिस की तत्परता
पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र जायसवाल और नगर पुलिस अधीक्षक निमितेश सिंह परिहार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप आर्य ने विशेष टीम का गठन किया। मुखबिर की सूचना पर आवासपारा निवासी रोहित सूर्यवंशी को पूछताछ के लिए बुलाया गया, जिसने पहले भ्रमित करने की कोशिश की, लेकिन सख्त पूछताछ में उसने और उसके साथी अक्षय सूर्या सहित तीन विधि से संघर्षरत किशोरों के साथ मिलकर चोरी की बात स्वीकार की।
बरामदगी रोहित सूर्यवंशी के कब्जे से – चोरी गया बैग, ₹500 नगद और चाबी का गुच्छा
अक्षय सूर्या से – गिफ्ट लिफाफा और ₹500
दो विधि से संघर्षरत किशोरों से – ₹900 नगद और गिफ्ट लिफाफा
(कुल जप्ती ₹1900 नगद एवं अन्य सामग्री)
एक विधि से संघर्षरत किशोर अब भी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

गिरफ्तार आरोपी
अक्षय सूर्या पिता अशोक सूर्यवंशी, उम्र 20 वर्ष, निवासी आवासपारा, सकरी
रोहित सूर्यवंशी पिता शिवकुमार सूर्यवंशी, उम्र 19 वर्ष, निवासी आवासपारा, सकरी
तीन विधि से संघर्षरत बालक (नाम गोपनीय)
प्रशंसा योग्य योगदान:
निरीक्षक प्रदीप आर्य, उप निरीक्षक हेमंत आदित्य, सहायक उप निरीक्षक सुरेंद्र तिवारी, प्रआर चोलाराम पटेल, आरक्षक इंद्रावन सिंह मरकाम, सज्जू अली, पवन बंजारे, रूपेश कौशिक।
पुलिस ने समाज के लिए दिया संदेश…
शादी या सार्वजनिक समारोहों में अपनी संपत्ति और कीमती सामान की विशेष देखरेख रखें। अनजान व्यक्तियों पर नज़र बनाए रखें। सतर्कता ही सुरक्षा है। सकरी पुलिस की इस सफल कार्रवाई ने यह प्रमाणित किया है कि सजग नागरिक और सतर्क पुलिस मिलकर अपराध पर नकेल कस सकते हैं।

