सराफा एसोसिएशन को मिला गौरव साथ ही श्री सोनी को संगठन संविधान संशोधन समन्वयक की दी गई महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी…!
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज़ के 50 वर्षों के इतिहास में पहली बार बिलासपुर से किसी व्यापारी को कार्यकारी अध्यक्ष पद की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है। यह सम्मान मिला है बिलासपुर के प्रतिष्ठित सराफा व्यवसायी कमल सोनी को। साथ ही उन्हें संगठन संविधान संशोधन समन्वयक की महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी भी दी गई है।
प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी ने व्यापार एवं उद्योग की प्रगति हेतु अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए विभिन्न पदों पर वरिष्ठ और अनुभवी व्यापारियों को मनोनीत किया है।
कमल सोनी के मनोनयन से न केवल बिलासपुर बल्कि पूरे सराफा समुदाय में हर्ष और गर्व की लहर है। वर्षों से व्यापारिक क्षेत्र में अपनी निष्पक्ष भूमिका, नेतृत्व क्षमता और संगठन के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्हें यह अहम दायित्व सौंपा गया है।
अन्य मनोनीत प्रमुख पदाधिकारी इस प्रकार हैं:
संरक्षक: श्रीचंद सुंदरानी, पूरनलाल अग्रवाल, खूबचंद पारख, सरदार बलदेव सिंह भाटिया, शिवराज भंसाली, यू. एन. अग्रवाल, मगन भाई पटेल, चतुर्भुज अग्रवाल
चेयरमेन: गोपाल कृष्ण अग्रवाल
वाइस चेयरमेन: चेतन तारवानी
कार्यकारी अध्यक्ष: राधाकिशन सुंदरानी, राजेश वासवानी, ललित जैसिंग, विनय बजाज, विक्रम सिंहदेव, कमल सोनी, जसप्रीत सलूजा
प्रमुख सलाहकार: त्रिलोकचंद बड़िया, सरल मोदी, लाभचंद बाफना, छगन मुंदड़ा, संजय रुंगटा, अरविंद जैन, राजेन्द्र शर्मा, लखमशी पटेल, किशोर आहुजा, सुशील अग्रवाल, मोहनलाल तेजवानी, अशोक मलानी, अमर गिदवानी, जयंती भाई पटेल, चंदर विधानी, विजय मुकीम, गुरजीत सिंह संधु, विनोद तलरेजा, दीपक रहेजा
शीघ्र ही अन्य पदाधिकारियों की घोषणा की जाएगी…
बिलासपुर के व्यापारिक इतिहास में यह एक स्वर्णिम अध्याय है, और सराफा एसोसिएशन को यह गौरव प्राप्त होना सम्पूर्ण सराफा समाज के लिए प्रेरणास्पद है।

