‘आर्य पुत्री’ के निर्देशक सावन वर्मा की उपलब्धियों में जुड़ा एक और बड़ा सम्मान:-
बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में अपनी मेहनत और उत्कृष्ट निर्देशन के लिए पहचाने जाने वाले सावन वर्मा को 15 नवंबर 2025 को अंधेरी स्थित मेयर हॉल में आयोजित एमके बॉलीवुड अवार्ड 2025 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें फिल्ममेकर मनोज केसरी द्वारा कई प्रतिष्ठित अतिथियों की मौजूदगी में प्रदान किया गया।

इससे पहले भी 26 जनवरी 2025 को खेकड़ा (बागपत), उत्तर प्रदेश में आयोजित समारोह में सावन वर्मा को उनकी निर्देशित हिंदी फिल्म ‘आर्य पुत्री’ के लिए वीरांगना नीरा आर्य सम्मान से सम्मानित किया गया था।

साल 2025 में निर्देशक सावन वर्मा को अब तक दो प्रमुख अवार्ड मिल चुके हैं, जो उनके द्वारा निर्देशित फिल्मों की गुणवत्ता और उनके समर्पण का प्रमाण है। उनकी इस उपलब्धि पर फिल्म इंडस्ट्री सहित समाज के लोगों ने उन्हें शुभकामनाएँ और बधाइयाँ दीं।

सम्मान प्राप्त करने के बाद सावन वर्मा ने सभी समर्थकों, दर्शकों और शुभचिंतकों का तहे दिल से धन्यवाद किया। वे अपने कर्तव्यनिष्ठ और लगनशील कार्य शैली के लिए जाने जाते हैं।


