पूर्व विधायक विकास उपाध्याय का साफ संदेश बोले….400 यूनिट फ्री बिजली बहाल करो नहीं तो सड़क से सदन तक होगा विशाल आंदोलन…!
रायपुर-{जनहित न्यूज़}
रायपुर छत्तीसगढ़ में बिजली बिल को लेकर राजनीतिक गर्मी चरम पर है। पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस के लगातार हो रहे आंदोलनों ने आखिरकार सरकार को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया जिसके चलते 200 यूनिट फ्री बिजली की घोषणा करनी पड़ी।
उपाध्याय ने कहा कि यह कांग्रेस की जीत तो है, लेकिन अधूरी है।
उन्होंने याद दिलाया कि पूर्व कांग्रेस सरकार 400 यूनिट तक मुफ्त बिजली दे रही थी, जिसे बंद करना भाजपा सरकार का जनता के साथ सबसे बड़ा विश्वासघात है।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा…
जब तक 400 यूनिट फ्री बिजली बहाल नहीं होती, कांग्रेस एक पल भी शांत नहीं बैठेगी। हम सड़क पर उतरकर इस छलावे की सरकार को उसके चुनावी झूठ याद दिलाते रहेंगे।
विकास उपाध्याय ने आरोप लगाया कि भाजपा ने सिर्फ वोट बटोरने के लिए 400 यूनिट बिजली फ्री का वादा किया था, लेकिन सत्ता में आते ही वादों से मुकर जाना भाजपा की पुरानी फितरत है।
उन्होंने कहा कि अब जनता सब देख रही है और कांग्रेस जनता के अधिकार की लड़ाई पूरी ताकत से लड़ती रहेगी।

कांग्रेस का साफ संदेश
400 यूनिट फ्री बिजली बहाल करो, नहीं तो सड़क से सदन तक होगा विशाल आंदोलन…!

