200 CCTV खंगालकर ACCU (सायबर सेल) व रतनपुर-कोनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई…SSP रजनेश सिंह हुए गद-गद…टीम को नगद पुरस्कार देने की घोषणा…!
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़]
बिलासपुर पुलिस ने देशी कट्टे और धारदार हथियारों के बल पर पेट्रोल पंपों व हाईवे पर लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले दो अलग-अलग अंतरजिला लूट गिरोहों का खुलासा करते हुए कुल 6 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
ए.सी.सी.यू. (सायबर सेल) तथा थाना रतनपुर और थाना कोनी पुलिस की संयुक्त कड़ी मशक्कत से यह बड़ी सफलता मिली, जिसमें 200 से अधिक CCTV फुटेज खंगालकर आरोपियों तक पुलिस पहुंची।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन में आदतन अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है। सफल खुलासे पर SSP ने पूरी पुलिस टीम की सराहना करते हुए नगद पुरस्कार की घोषणा की है।
पहला मामला: पेट्रोल पंप लूट करने वाला अंतरजिला गिरोह गिरफ्तार

दिनांक 11 जनवरी 2026 को थाना रतनपुर क्षेत्र के ग्राम जाली स्थित बी.बी. पेट्रोल पंप में तीन युवक पल्सर मोटरसाइकिल से पहुंचे। 1000 रुपये का पेट्रोल भरवाने के बाद उन्होंने रिवॉल्वरनुमा देशी कट्टा दिखाकर सेल्समैन को धमकाया और करीब 15 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए।
घटना को गंभीरता से लेते हुए ACCU और थाना रतनपुर पुलिस ने घटनास्थल व आसपास के 200 से अधिक CCTV फुटेज का विश्लेषण किया। टेक्निकल इनपुट और लोकल इंटेलिजेंस के आधार पर आरोपियों को बेलतरा क्षेत्र से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपी (रतनपुर पेट्रोल पंप लूट)
वेद प्रकाश वैष्णव उर्फ निलेश (23 वर्ष) – मुख्य आरोपी, पूर्व में मोटरसाइकिल चोरी के मामले में जेल जा चुका
अभिषेक प्रजापति (22 वर्ष)
कपिल पटेल (21 वर्ष)
(तीनों निवासी थाना पाली, जिला कोरबा)
आरोपियों का कबूलनामा
पूछताछ में आरोपियों ने
रतनपुर (बिलासपुर)
चैतमा (कोरबा)
पाली राष्ट्रीय राजमार्ग (कोरबा)
में लूट की घटनाएं करना स्वीकार किया।
जप्त मशरूका

02 मोटरसाइकिल (कीमत लगभग 1 लाख रुपये)
01 देशी कट्टा व कारतूस
01 धारदार चाकू
नगद 2500 रुपये
03 मोबाइल फोन
पंजीबद्ध अपराध
थाना रतनपुर, जिला बिलासपुर अपराध क्रमांक 33/2026, धारा 309(4), 3(5) बी.एन.एस.।

वही दूसरा मामला… हाईवे लूट व हत्या प्रकरण का खुलासा दूसरे मामले में थाना कोनी पुलिस ने हाईवे पर लूट और हत्या की घटना का सनसनीखेज खुलासा किया है दिनांक 17 अगस्त 2025 को कोरिया- बैकुंठपुर निवासी राज सिंह अपने हेल्पर पारस केंवट के साथ ट्रक से सीमेंट लेकर मनेन्द्रगढ़ जा रहे थे। तड़के करीब 4:30 बजे गतौरी के पास टायर पंचर कराने के दौरान बाइक सवार बदमाशों ने चाकू दिखाकर 6000 रुपये व मोबाइल लूटे। विरोध करने पर हेल्पर पारस केंवट पर चाकू से हमला किया गया, जिसकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई थी।

इस गंभीर मामले में ACCU बिलासपुर व थाना कोनी पुलिस ने 200 से अधिक CCTV फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी (कोनी–हिर्री–चकरभाठा लूट गिरोह)
जय दिवाकर (20 वर्ष) निवासी बजरंग नगर, तिफरा
सूरज साहू (20 वर्ष) निवासी राम मंदिर के पास, तिफरा
प्रदीप धुरी (19 वर्ष) निवासी मन्नाडोल, तिफरा
(थाना सिरगिट्टी, जिला बिलासपुर)
जप्त सामान
01 बजाज पल्सर मोटरसाइकिल (कीमत लगभग 2 लाख रुपये)
01 रेडमी मोबाइल फोन (कीमत लगभग 20 हजार रुपये)
03 धारदार लोहे के चाकू
मोबाइल फोन व नगदी रकम
पंजीबद्ध प्रकरण
थाना कोनी, जिला बिलासपुर – अपराध क्रमांक 17/2026, धारा 103(1), 3(5) बी.एन.एस.
थाना हिर्री – अपराध क्रमांक 64/2025, धारा 309(4) बी.एन.एस.
थाना चकरभाठा अपराध क्रमांक 05/2026, धारा 304(2) बी.एन.एस.
पुलिस टीम को सम्मान
इन दोनों बड़ी सफलताओं में
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती मधुलिका सिंह
ACCU प्रभारी अनुज कुमार
एसडीओपी कोटा श्रीमती नूपुर उपाध्याय
थाना प्रभारी रतनपुर निरीक्षक निलेश पाण्डेय
ACCU एवं थाना कोनी-रतनपुर की पूरी टीम की भूमिका सराहनीय रही। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की प्रशंसा करते हुए नगद पुरस्कार देने की घोषणा की।

यह कार्रवाई न केवल अपराधियों के लिए कड़ा संदेश है, बल्कि आम जनता के लिए यह भरोसा भी कि बिलासपुर पुलिस संगठित अपराध के खिलाफ पूरी मजबूती से खड़ी है।

