संभाग कार्यालय बिलासपुर में सभी शिव सैनिकों ने शोकसभा आयोजित कर दी श्रद्धांजलि…
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़}
बिलासपुर शिवसेना प्रदेश प्रमुख धनंजय सिंह परिहार के निर्देश पर प्रदेश महासचिव सुनील कुमार झा के मार्गदर्शन में एवं संभाग उपाध्यक्ष दशरथ साहू के नेतृत्व में दिवंगत कर्मठ शिवसैनिक भैया लिल्लू सिंह ठाकुर जी की श्रद्धांजलि शोकसभा संभाग कार्यालय, बिलासपुर में आयोजित की गई।
प्रेस को जानकारी देते हुए जिला मीडिया प्रभारी रोमेश शर्मा ने बताया कि भैया लिल्लू सिंह ठाकुर विगत 40 वर्षों से शिवसेना से सक्रिय रूप से जुड़े हुए थे तथा प्रदेश प्रचार सचिव के पद पर रहते हुए पार्टी के प्रत्येक दायित्व का निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करते रहे। वे हमेशा कार्यकर्ताओं के सुख-दुख में अग्रणी भूमिका निभाते थे। विगत कुछ वर्षों से अस्वस्थता के कारण उनकी सक्रियता कम हो गई थी, किंतु अपने सहज, सरल और मिलनसार स्वभाव के कारण वे आज भी सभी शिवसैनिकों के दिलों में जीवित हैं।
भैया लिल्लू सिंह ठाकुर का निधन 15 जनवरी 2026 की संध्या को हुआ। उनका अंतिम संस्कार 16 जनवरी 2026 को उनके गृह ग्राम गतौरी स्थित मुक्तिधाम में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में शिवसैनिक उपस्थित रहे।
शोकसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव सुनील कुमार झा ने कहा कि भैया लिल्लू सिंह ठाकुर की कमी को कोई भी पूरा नहीं कर सकता। वे पार्टी के प्रति एक ईमानदार, कर्मठ और निष्ठावान नेता थे। संभाग कार्यालय में सभी उपस्थित शिवसैनिकों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और नम आँखों से उन्हें विदाई दी।
इस शोकसभा में प्रदेश महासचिव सुनील कुमार झा, संभाग उपाध्यक्ष दशरथ साहू, महानगर अध्यक्ष मणिशंकर शर्मा, प्रदेश महासचिव महिला सेना संगीता सोनी, विनय मिश्रा, निमेष शर्मा, द्वारिका वस्त्रकार, दुर्गेश सिंह ठाकुर, आशीष यादव, लव सिंह, सूरज साहू, भावी शिवसैनिक प्रियांशी सोनी सहित जिला मीडिया प्रभारी रोमेश शर्मा एवं अन्य शिवसैनिक उपस्थित रहे।

