सरकण्डा पुलिस का त्वरित कार्रवाई का असर नाबालिक सहित तीन आरोपी गिरफ़्तार…
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़]
थाना क्षेत्र में लूटपाट कर दहशत फैलाने की कोशिश कर रहे बदमाशों पर सरकण्डा पुलिस ने त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। डिलिवरी ब्वाय से मोबाइल व नगदी लूटने वाले दो आरोपियों सहित विधि से संघर्षरत दो नाबालिगों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।
थाना सरकण्डा से प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी कुष कुमार खुसरो पिता संतोष खुसरो (उम्र 26 वर्ष), निवासी पीपरखुंटी परसदा थाना कोटा, हाल मुकाम जोरापारा सरकण्डा, जो ब्लिंकिट कंपनी में डिलिवरी ब्वाय के रूप में कार्यरत है, ने दिनांक 18.01.2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट में बताया कि दोपहर लगभग 1:30 बजे अशोक विहार फेस-2 से डिलिवरी कर कंपनी के स्टोर लौटते समय चार लड़कों ने उसकी मोटरसाइकिल रुकवाई और जेब में रखे 1000 रुपये नगद व मोटोरोला मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए। भागते समय एक आरोपी ने अपने साथी का नाम आकाश पुकारते हुए जल्दी भागने को कहा।
घटना की गंभीरता को देखते हुए सूचना तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एसीसीयू)
अनुज कुमार एवं सीएसपी (सिविल लाइन/सरकण्डा) निमितेश सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप आर्य के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।
मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर शिव मंदिर, चिंगराजपारा के पास घेराबंदी कर चारों आरोपियों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आकाश नामक युवक ने अपने साथी दीपक पटेल व दो नाबालिगों के साथ मिलकर लूट की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मोटोरोला मोबाइल एवं नगदी रकम बरामद कर विधिवत जप्त की गई।
पुलिस ने आरोपी आकाश केंवट, दीपक पटेल एवं विधि से संघर्षरत दो नाबालिग बालकों को गिरफ्तार कर अपराध क्रमांक 79/2026, धारा 126(2), 309(6), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है।

गिरफ्तार आरोपी…
आकाश केंवट, पिता विजय केंवट, उम्र 21 वर्ष, निवासी चिंगराजपारा, शिव मंदिर के पास, थाना सरकण्डा।
दीपक पटेल, पिता द्वारिका पटेल, उम्र 20 वर्ष, निवासी चिंगराजपारा, शिव मंदिर के पास, थाना सरकण्डा।
विधि से संघर्षरत दो नाबालिग बालक।
सरकण्डा पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर आम जनता में विश्वास मजबूत हुआ है।

