बिलासपुर-{जनहित न्यूज़}
बिलासपुर ड्रीमलैंड हायर सेकेंडरी स्कूल में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बसंत पंचमी का पर्व अत्यंत हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया।


कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की विधिवत पूजा-अर्चना से हुई, जिसे विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती निवेदिता सरकार एवं वाइस प्रिंसिपल तपोषी सरकार ने संपन्न कराया।

बसंत पंचमी को प्रकृति और संस्कृति के सुंदर संगम के रूप में दर्शाते हुए विद्यालय परिसर को बसंती रंगों से सजाया गया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने छोटे-छोटे हाथों से मां सरस्वती की पूजा कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा भोग वितरण किया गया। सभी शिक्षक-
शिक्षिकाओं ने भी ज्ञान की देवी से विद्या, विवेक और आत्मविश्वास प्राप्त करने की प्रार्थना की।

विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि बसंत पंचमी जैसे आयोजनों के माध्यम से बच्चों में संस्कार, अनुशासन, ज्ञानार्जन और आत्मविश्वास जैसे मूल्यों को विकसित करने का प्रयास किया जाता है।

इसी क्रम में सुभाष चंद्र बोस जयंती भी मनाई गई, जिसके अंतर्गत विद्यार्थियों की प्रातः रैली निकाली गई। रैली का सफल संचालन सैमुअल के मार्गदर्शन में हुआ।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी और शिक्षकों के सहयोग से वातावरण भक्तिमय और प्रेरणादायी बन गया। ड्रीमलैंड हायर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षा के साथ-साथ भारतीय संस्कृति की मजबूत नींव गढ़ने की परंपरा को एक बार फिर जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया।

