निष्ठा व संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने सौंपा अहम दायित्व…
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़]
भारतीय जनता पार्टी बिलासपुर शहर जिला कोर ग्रुप की सहमति से भारतीय जनता युवा मोर्चा बिलासपुर शहर जिला की जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई, जिसमें महर्षि बाजपेयी को जिला उपाध्यक्ष पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

महर्षि बाजपेयी इससे पूर्व भाजयुमो उत्तर मंडल सरकंडा के मंडल अध्यक्ष के रूप में संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं। विपक्ष में रहते हुए भी उन्होंने विभिन्न आंदोलनों में लगातार सहभागिता कर पार्टी की नीतियों और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाया। उनकी इसी सक्रियता, निष्ठा और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें जिला टीम में यह अहम दायित्व सौंपा है।

अपनी नियुक्ति पर महर्षि बाजपेयी ने बिलासपुर नगर विधायक अमर अग्रवाल, भाजपा शहर जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर, भाजपा शहर जिला कोषाध्यक्ष गुलशन ऋषि सहित जिले के समस्त वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ही ऐसी पार्टी है जहाँ कार्यकर्ताओं की मेहनत, ईमानदारी और निरंतर सेवा को वास्तविक सम्मान मिलता है।

पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनकी नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में युवा मोर्चा संगठन और अधिक मजबूती से जनसेवा के कार्यों में जुटेगा।



