109 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक लिया भाग सभी ने दिखाई रणनीति और बुद्धिमत्ता…
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़}
ड्रीमलैंड हायर सेकेंडरी स्कूल में विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में स्कूल के कुल 109 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता का संचालन चार राउंड में किया गया तथा इसे तीन वर्गों में विभाजित किया गया कक्षा 2 से 5, कक्षा 6 से 8 और कक्षा 9 से 11 तक।

प्रतियोगिता का आयोजन सैमुअल सर के निर्देशन में किया गया, जिसमें सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों ने पूरे जोश और खेल भावना के साथ अपनी रणनीति और एकाग्रता का परिचय दिया।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विभिन्न वर्गों में विजेता प्रतिभागियों के।
नाम इस प्रकार रहे…
कक्षा 4 से अनवी साहू,
कक्षा 7 से अद्वित सिंह ठाकुर,
कक्षा 9 से साक्षी दुबे तथा
कक्षा 11 से ऋषि मिश्रा विजेता बने।
विजेता विद्यार्थियों को विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती निवेदिता सरकार ने पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया और भविष्य में भी ऐसे बौद्धिक खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर बताया गया कि शतरंज एक प्राचीन खेल है, जिसका जन्म भारत में हुआ था और इसका प्राचीन नाम “चतुरंग” है। यह खेल बच्चों में बौद्धिक क्षमता, एकाग्रता तथा रणनीतिक सोच को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इतिहास में इसकी लोकप्रियता के कारण इसे “शाही खेल” भी कहा जाता है।

विद्यालय प्रबंधन द्वारा समय-समय पर इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है, जिससे विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास हो सके और वे पढ़ाई के साथ-साथ मानसिक रूप से भी मजबूत बनें।

