अपनी नैतिक जिम्मेदारी भी होनी चाहिए हर बार पुलिस पर दोष मढ़ना भी गलत है…!
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़}
बिलासपुर शहर के व्यस्त कारोबारी क्षेत्र व्यापार विहार में शनिवार रात एक बड़ी चोरी की घटना सामने आई है, जिसने व्यापारियों और आम लोगों के लिए सतर्क रहने का संदेश दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार व्यापार विहार छोटी पार्किंग के पास स्थित हरे कृष्णा ट्रेडर्स के संचालक ने शनिवार रात लगभग 08:30 बजे अपनी दुकान के गल्ले से नगद राशि निकालकर एक बैग में रखी और उसे अपनी कार में रख दिया। इसके बाद वे दुकान का शटर बंद करने में व्यस्त हो गए।
इसी दौरान मौके का फायदा उठाते हुए एक अज्ञात व्यक्ति ने कार का दरवाजा खोलकर अंदर रखा बैग पार कर दिया। बैग में लगभग ₹8,00,000 नगद बताए जा रहे हैं। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी तुरंत मौके से फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। आरोपी की पतासाजी के लिए अलग-अलग टीमों को सक्रिय किया गया है तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
देखे वीडियो…
यह घटना एक बार फिर यह संदेश देती है कि सावधानी हटी दुर्घटना घटी। इतनी बड़ी रकम को कार में छोड़ना भी अपराधियों को अवसर देने जैसा हो सकता है। सुरक्षा के प्रति थोड़ी सी लापरवाही भी बड़े नुकसान का कारण बन सकती है।
पुलिस की कार्रवाई जारी है, वहीं इस घटना के बाद व्यापारियों और आम नागरिकों को भी अपनी निजी सुरक्षा और सतर्कता बढ़ाने की आवश्यकता महसूस की जा रही है।

