रहस्यमयी मौत से सहमा इलाका…!
सरकंडा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची जांच में जुटी…
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़}
बिलासपुर लगातार हो रही बारिश के बीच बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक बुजुर्ग महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। नाले के किनारे झाड़ियों में पड़े शव को देखकर स्थानीय लोगों के होश उड़ गए। सूचना मिलते ही सरकंडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान परमिला बाई के रूप में हुई है, जो शीला पार्क के पास स्थित अटल आवास की निवासी बताई जा रही हैं।

बारिश के कारण शव झाड़ियों के बीच नाले के किनारे पड़ा हुआ था, जिससे आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया। देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
सरकंडा थाना पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल रहस्यमयी परिस्थितियों में मिली इस लाश ने पूरे इलाके में कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

