नव-निर्वाचित छात्र पदाधिकारियों एवं हाउस कैप्टनों को बैज पहनाकर सौंपा गया दायित्व…!
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़}
बिलासपुर ड्रीमलैंड हायर सेकेंडरी स्कूल में बुधवार को गरिमामय वातावरण में बैच अलंकरण (Badge Investiture) एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में नव-निर्वाचित छात्र पदाधिकारियों एवं हाउस कैप्टनों को बैज पहनाकर उनके दायित्व सौंपे गए। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने ईमानदारी, अनुशासन, निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की शपथ ली।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती निवेदिता सरकार तथा वाइस प्राचार्य तपोषी सरकार रहीं। उन्होंने चयनित छात्र-छात्राओं को बैज पहनाकर नेतृत्व की जिम्मेदारी सौंपी और उन्हें विद्यालय की गरिमा बनाए रखते हुए अनुशासन एवं उत्कृष्ट कार्य संस्कृति का उदाहरण प्रस्तुत करने के लिए प्रेरित किया।


विद्यालय के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को चार हाउस अजंता, एलोरा, नालंदा एवं तक्षशिला में विभाजित किया गया। हाउसों के ग्रुप लीडर के रूप में श्रीमती आशा पवार (अजंता), डॉ. रितु उपाध्याय (एलोरा), श्रीमती दिव्या सिंह (नालंदा) तथा श्रीमती संचित दिग्रसकर (तक्षशिला) का सर्वसम्मति से चयन किया गया।

समारोह में हेड बॉय नैतिक कश्यप, हेड गर्ल प्राची कौशिक, स्कूल हेड बॉय ओमी कुंभकार एवं स्कूल हेड गर्ल श्रेयांशी सिंह धुर्वे को नेतृत्व की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं छात्र नेतृत्व टीम में महेश बुनकर, आयुष श्रीवास, आशुतोष सिंह, शीतल पटेल, चेतन धुर्वे एवं अक्षिता सिंह को भी विभिन्न दायित्व प्रदान किए गए।

हाउस कैप्टनों में अजंता हाउस के बॉय कैप्टन आयुष्मान गौराहा एवं गर्ल कैप्टन साक्षी मानिकपुरी, एलोरा हाउस के बॉय कैप्टन मानव देवांगन एवं गर्ल कैप्टन श्रेयांशी श्रीवास, नालंदा हाउस के बॉय कैप्टन नित्यवीर सिंह ठाकुर एवं गर्ल कैप्टन मौली गुप्ता, तथा तक्षशिला हाउस के बॉय कैप्टन आयुष निर्मलकर एवं गर्ल कैप्टन अंजली सिंह ठाकुर को बैज पहनाकर सम्मानित किया गया।

प्राचार्य श्रीमती निवेदिता सरकार ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, उत्तरदायित्व, अनुशासन एवं सेवा भावना का विकास करते हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि भविष्य के जिम्मेदार नागरिक और नेतृत्वकर्ता तैयार करने का मंच भी है।

कार्यक्रम के सफल संचालन एवं समन्वय में सैमुअल सर की महत्वपूर्ण भूमिका रही। शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के उत्साहपूर्ण सहयोग से समारोह गरिमापूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

