
मामला मस्तूरी विकासखंड के ग्राम मढ़ई का लीपा- पोती
में लगे है अधिकारी!
12-Aug,2020
मस्तूरी-[जनहित न्यूज़] मेड़पार में करीब 50 गायों की मौत का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि एक बार फिर मस्तूरी विकासखंड में ऐसी ही गलती दोहराई गई है। गायों की देखरेख में लापरवाही के चलते यहां चार गायों की मौत की खबर है तो वही एक गाय की हालत गंभीर बताई जा रही है ।ताजा मामला मस्तूरी विकासखंड के ग्राम मढई का है। बताया जा रहा है कि यहां भी मेड़पार की तरह गलती दोहराते हुए प्राथमिक विद्यालय के साथ लगे अतिरिक्त भवन में गायों को बंद कर दिया गया था, जहां दम घुटने से एक बार फिर से 4 गायों की मौत हो गई। इस खबर के फैलते ही जिला प्रशासन एक बार फिर से हरकत में आ गया है और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच चुकी है जो यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर गायों की मौत की वजह क्या है। इससे पहले भी मेड पार में भी बड़ी संख्या में गायों की मौत के बाद प्रशासनिक लीपापोती ही की गई थी।

वैसे भी सड़कों पर रोजाना गायों की मौत हो रही है। प्रदेश सरकार की रोका छेका या गोधन न्याय योजना से भी गायों का कुछ भला होता नहीं दिख रहा। गायों को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में लापरवाही अभी भी बरकरार है। नियम कानून के पालन के नाम पर गायों को गोठान की जगह छोटे-छोटे कमरों में बंद किया जा रहा है जिससे उनकी लगातार मौत हो रही है।

