52 पत्ती ताश के साथ पकड़े गए आरोपी जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत हुई कार्रवाई…
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सकरी पुलिस ने ग्राम जोंकी में जुआ खेल रहे 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 16,300 नकद और 52 पत्ती ताश जब्त की है। एक साथ 10 लोगों की गिरफ्तारी से क्षेत्र में जुआ खेलने वालों के बीच हड़कंप मच गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस, मौके से 10 गिरफ्तार
मिली जानकारी के अनुसार, सकरी थाना पुलिस को ग्राम जोंकी में जुआ खेले जाने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी, जहां कथित तौर पर जुआ खेल रहे 10 लोगों को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 16,300 नकद और 52 पत्ती ताश बरामद की। सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 की धारा 3(2) के तहत कार्रवाई की गई है।
मंगला क्षेत्र के अधिकांश आरोपी-:

गिरफ्तार आरोपियों में मुकेश केंवट, सरोज कुमार डोम, नितिन पटेल, शशिकांत पटेल, सरजू पटेल, जितेंद्र कौशिक, आनंद पटेल, आकाश रजक, श्रवण कुमार केंवट और रामायण पटेल शामिल हैं। इनमें अधिकांश आरोपी बिलासपुर के मंगला क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं, जबकि एक आरोपी मुंगेली जिले के जरहागांव थाना क्षेत्र का निवासी है।

अवैध गतिविधियों पर पुलिस की नजर-:
जिले में जुआ सहित अन्य अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। ग्राम जोंकी में हुई इस कार्रवाई को इसी अभियान की कड़ी माना जा रहा है। पुलिस की सक्रियता से अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों पर कार्रवाई का संदेश गया है।
इस कार्रवाई में सकरी थाना प्रभारी निरीक्षक संजय सिंधे और उनकी टीम का योगदान रहा।

