13 से 16 नवंबर तक चार दिवसीय महापर्व
1 नवंबर को छठ घाट पर पूजा कार्यालय का होगा शुभारंभ…!
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] न्यायधानी बिलासपुर में लोकआस्था के महापर्व छठ पूजा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। छठ घाट पर आयोजित सामूहिक बैठक में छठ महापर्व 2026 के सफल आयोजन के लिए नई छठ पूजा समिति का गठन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से प्रवीण झा को अध्यक्ष और विनोद सिंह को सचिव चुना गया। आयोजन को भव्य, सुव्यवस्थित और श्रद्धापूर्ण बनाने के लिए विभिन्न पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
बिलासपुर में पिछले 26 वर्षों से छठ घाट पर सामूहिक रूप से छठ महापर्व मनाने की परंपरा चली आ रही है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए पाटलिपुत्र संस्कृति विकास मंच, भोजपुरी समाज, सहजानंद सरस्वती समाज और छठ माता के भक्तों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता श्री व्ही.एन. झा ने की। इसमें तीनों समाजों के प्रतिनिधियों और उपस्थित श्रद्धालुओं ने सर्वसम्मति से नई समिति का गठन किया।
प्रवीण झा की अगुवाई में गठित हुई कार्यकारिणी-:

नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रवीण झा ने समिति के सुचारु संचालन के लिए विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों की नियुक्ति की। कार्यकारिणी में डॉ. धर्मेंद्र कुमार दास को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया। सुधीर झा, ए.के. कंठ, लव कुमार ओझा और राम प्रताप सिंह को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
इसी तरह रौशन सिंह, धनंजय झा और प्रशांत सिंह को सहसचिव, जबकि हरिशंकर कुशवाहा, दिलीप चौधरी और राकेश दीक्षित को कार्यालय सचिव बनाया गया। डॉ. कुमुद रंजन सिंह को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।
कार्यकारिणी सदस्य के रूप में पी.सी. झा, चंद्र किशोर प्रसाद, अजीत पंडित, प्रमोद सिंह, रामसखा चौधरी, मुकेश झा, चंदन सिंह, राजीव गिरी, निर्भय चौधरी, दिलीप श्रीवास, विकास राय, सतीश सिंह, विनोद सिंहा, हेमंत झा, जितेंद्र ठाकुर, परमेंद्र सिंह, अर्जुन सिंह, रविंद्र सिंह, आशीष मिश्रा, अंबिकेश पांडे, रविंद्र कुशवाहा, शौलेंद्र सिंह, रुपेश कुशवाह और आदित्य सिंह को शामिल किया गया है।
वरिष्ठजनों का संरक्षक मंडल करेगा मार्गदर्शन
समिति को मार्गदर्शन देने और आयोजन को सफल बनाने के लिए संरक्षक मंडल भी गठित किया गया है। इसमें एस.पी. सिंह, व्ही.एन. झा, आर.पी. सिंह, अशोक झा, एस.के. सिंह, विजय ओझा और अभय नारायण राय को शामिल किया गया है।

13 नवंबर को माता अरपा की महाआरती, 16 को उगते सूर्य को अर्घ्य
छठ महापर्व चार दिनों तक श्रद्धा और परंपरा के साथ मनाया जाएगा। पर्व के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार
13 नवंबर: नहाय-खाय एवं माता अरपा की महाआरती।
14 नवंबर: खरना।
15 नवंबर: अस्ताचलगामी सूर्य को संध्या अर्घ्य।
16 नवंबर: उदीयमान सूर्य को प्रातः अर्घ्य के साथ महापर्व का समापन।
छठ महापर्व के सफल संचालन और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 1 नवंबर को सुबह 11 बजे छठ घाट पर पूजा कार्यालय का विधिवत शुभारंभ किया जाएगा। इसके बाद आयोजन से जुड़ी तैयारियों, व्यवस्थाओं और आवश्यक कार्यों को गति दी जाएगी।
सैकड़ों श्रद्धालुओं की रही सहभागिता:-
बैठक का सफल संचालन राम प्रताप सिंह ने किया। बैठक में डॉ. अजय सिंह, गणेश गिरी, सी.एम. सिंह, राम गोस्वामी, अविनाश कुमार सिंह, बी.एन. ओझा, जगदानंद झा, विजय कुमार सिंह, विनय सिंह, रंजय सिंह, जे.पी. सिंह, मिथिलेश ठाकुर, मुकेश सिंह, राजीव सिंह, विवेक कुमार, रंजन शर्मा, अमरकांत तिवारी, बैजनाथ यादव, नागेंद्र सिंह, पी.एन. लाल, सुरेश सिंह, किशन गिरी, सनी गिरी, आदर्श यादव, शशि मिश्रा, सुनील मिश्रा, विजय शंकर सिंह, विक्रम चौधरी, शुभम झा, मनोज सिंह, सुरेंद्र सिंह, जे.एन. सिंह, ललितेश सिंह, अशोक सिंह, धीरज झा, महेश झा, संजय श्रीवास्तव, अरविंद सिंह, श्रवण शर्मा, संतोष ओझा, विजय दुबे, एन.पी. सिंह, प्रभात चौधरी और मुन्ना सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
नई समिति के गठन के साथ ही बिलासपुर में छठ महापर्व को भव्य रूप से मनाने की तैयारियों ने गति पकड़ ली है। श्रद्धालुओं की सहभागिता और सामाजिक संगठनों के समन्वय से इस वर्ष भी छठ घाट पर आस्था, भक्ति और सामाजिक एकता का अनुपम संगम देखने को मिलेगा।

