ओबीसी की जातिगत जनगणना कराने एवं समस्त क्षेत्रों में संख्या के अनुपात में ओबीसी प्रतिनिधि (आरक्षण )लागू करने की मांग
11-अक्टूबर 2021
मुंगेली-{जनहित न्यूज़} फलित जांगड़े की रिपोर्ट-:
राष्ट्रीय जनगणना 2021 के जनगणना प्रपत्र के कालम नम्बर 13 में ओबीसी के लिए पृथक कोड नम्बर 03 जोड़े जाने हेतु अशासकीय संकल्प पारित कर जनगणना किये जाने हेतु प्रस्ताव पास कर केंद्र को भेजा जाय
छत्तीसगढ़ में लंबित 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण को शीघ्र लागू किया जाय
ओबीसी आरक्षण में असंवैधानिक क्रीमी लेयर की शर्तो को समाप्त किया जाय
छत्तीसगढ़ राज्य में ओबीसी वर्ग के लिए पृथक से पिछड़ा वर्ग विभाग संचालित करें जिससे ओबीसी का सर्वागीण विकास किया जा सके निम्न मांग और भी है तथा उन्होंने या भी कहा है कि यदि शासन स्तर पर उक्त मानगो पर त्वरित कार्यवाही नही की जाती हैं तो आगामी दिनों में प्रदेश स्तर पर धरना आंदोलन एवं रैली की जा सकती है जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी ज्ञापन सौंपने में कार्यकारणी अध्यक्ष ओबीसी महासभा जिला मुंगेली निरंजन साहू सूरज साहू. चूड़ामणि साहू .द्वारिका साहू. गणेश यादव .धनंजय वैष्णव. होरीलाल.

