स्टाम्प व्हेण्डर पूर्णिमा सोनी और चुन्नी लाल यादव का लायसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित
13-अक्टूबर 2021
मुंगेली-{जनहित न्यूज़}मुंगेली जिले में निर्धारित मूल्य से अधिक मूल्य पर स्टाम्प पेपर बेचने वालों की अब खैर नहीं होगी। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर कलेक्टर आॅॅफ स्टाम्प एवं लायसेंस प्राधिकारी तथा जिला पंजीयक विभूति कुमार क्षेत्रज्ञ द्वारा निर्धारित मूल्य से अधिक मूल्य पर स्टाम्प पेपर बेचने वालों (स्टाम्प व्हेण्डरो) पर लगातार निगाह रखी जा रही है और ऐसे कृत करने वालों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करते हुए जारी लायसेंस निरस्त और निलंबित की जा रही है। इसी कड़ी में उपपंजीयक कार्यालय परिसर मुुंगेली में स्टाम्प पेपर बेचने वाले स्टाम्प व्हेण्डर श्रीमती पूर्णिमा सोनी और चुन्नी लाल यादव का लायसेंस निलंबित कर दिया गया है। जिला पंजीयक क्षेत्रज्ञ ने बताया कि उनके द्वारा उपपंजीयक कार्यालय मुुंगेली परिसर स्थित स्टाम्प व्हेण्डर दुकानों का औंचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विक्रय स्थल पर 50 रूपये के स्टाम्प को 60 रूपये में विक्रय करते पाया गया तथा विक्रय स्थल पर चेक लिस्ट स्टाम्प का विवरण की चस्पा नहीं किया गया था। छत्तीसगढ़ स्टाम्प नियम 1942 के नियम के शर्तो का उल्लंघन किये जाने पर कलेक्टर आॅॅफ स्टाम्प एवं लायसेंस प्राधिकारी तथा जिला पंजीयक श्री क्षेत्रज्ञ द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुये स्टाम्प व्हेण्डर पूर्णिमा सोनी और स्टाम्प व्हेण्डर चुन्नी लाल यादव का लायसेंस को तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक के लिए निलंबित कर दिया गया है।

