नवरात्रि की अष्टमी पर मां महामाया देवी मंदिर में की पूजा अर्चना
13-अक्टूबर 2021
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} बिलासपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज नवरात्रि पर्व के अष्टमी को जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल रतनपुर पहंुचे। उन्होंने मां महामाया मंदिर में जाकर देवी माता की पूजा अर्चना की और छत्तीसगढ़ प्रदेश को सुख शांति से परिपूर्ण और धन्य-धान से भरपूर बनाने के लिए माता रानी से प्रार्थना की।
उन्होंने नागरिकों को नवरात्रि पर्व की बधाई भी दी। इस अवसर पर संसदीय सचिव एवं विधायक श्रीमती रश्मि सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरूण सिंह चैहान, नगर निगम बिलासपुर के महापौर रामशरण यादव, छत्तीसगढ़ पर्यटन विकास मंडल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, आशीष सिंह ठाकुर, संभागायुक्त डाॅ. संजय अलंग, कलेक्टर डाॅ. सारांश मित्तर, एसपी दीपक कुमार झा, क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।



