राष्ट्रवादी मंच टीम हल्ला बोल का भूपेश सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन
08- नवम्बर 2021
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों से जन सामान्य की स्थिति दिन-प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है। इसे ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने पेट्रोल डीजल की कीमतों पर 10/- रुपए 5/- रुपए सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी कम कर दी गई है व विभिन्न राज्य सरकारों द्वारा भी अपने राज्य से वेट को घटाकर जन सामान्य को राहत दी है।
आज इस कड़ी में जनसमस्या को लेकर राष्ट्रवादी मंच टीम हल्ला बोल के कार्यकर्ताओ ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर हल्ला बोला और भूपेश सरकार के विरोध में नारेबाज़ी की तथा बड़ी संख्या में कलेक्टरेट पहुँचे।
जहाँ प्रदेश संयोजक प्रमोद सिंह ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौपा कहा कि पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों पर हमेशा केंद्र सरकार को घेरते रहें हैं, लेकिन अब जबकि पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने अपने अधिकार से सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी कम कर दिए हैं।
तब आप मौन क्यों हैं..? आप भी इतनी ही राशि वेट कम करके राज्य की जनता को राहत देने का कष्ट करें वही उन्होने कहा कि आप छत्तीसगढ़ के मुखिया हैं।
जनता आपसे उम्मीद कर रही है अपने अधिकार क्षेत्र का प्रयोग अवश्य करें।
आज के ज्ञापन सौंपने में बड़ी संख्या में राष्ट्रवादी मंच टीम हल्ला बोल के कार्यकर्ता भारी संख्या में मौजूद रहे।






