01 दिसंबर 2021
कोटा-(जनहित न्यूज़) कोटा सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करगीरोड कोटा में विद्यालय के अध्यक्ष वेंकटलाल अग्रवाल के मुख्यातिथ्य में सरस्वती सिलाई मशीन सेंटर का शुभारंभ मां सरस्वती, ओम एवं भारत माता के समक्ष दीप प्रज्वलित कर छात्राओं के लिए किया गया, इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य बाबूलाल साहू ,प्रधानाचार्य चंद्रेश यादव, आचार्यों में राजकुमार साहू, सुख सिंह कैवर्त, रुकमणी गंधर्व, श्रीमती आशा गुप्ता, श्रीमती शोभा चौहान, मनोरमा गुप्ता, कौशल देवांगन, लक्ष्मी नारायण पांडे के सहित श्रीमती प्यारी मानिकपुरी एवं श्रीमती लक्ष्मी मानिकपुरी और सिलाई मशीन सीखने वाली छात्राएं उपस्थित थी।


