सिटी कोतवाली पुलिस की कार्यवाही
04 अप्रैल 22022
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} बिलासपुर थाना कोतवाली से मिली जानकारी अनुसार
सिम्स अस्पताल में डाॅक्टर के साथ मारपीट करने वाले आरोपी को छ.ग.चिकित्सा सेवा एवं चिकित्सा सेवा संस्थान संरक्षण अधि.2010 की धारा 3,4 मे कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
विवरण इस प्रकार है कि विगत 01अप्रैल को प्रार्थी अंशुल भौमिक पिता शीतल भौमिक उम्र 25 साल निवासी संकल्प अपार्टपेन्ट राजकिशोर नगर सरकण्डा बिलासपुर ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह 01अप्रैल की रात्रि मे सिम्स अस्पताल मे डियूटी कर रहा था डियूटी के दौरान शुभम पांडेय पिता राकेश पांडेय उम्र 28 साल निवासी गली नंबर आर 2 विनोबानगर थाना तारबहार बिलासपुर के द्वारा केजूवल्टी वार्ड मे आकर गाली गलौच कर मारपीट किया है कि रिपार्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया था।

मामले मे वरिष्ठ पुलिस अधिक्षक श्रीमति पारूल माथुर द्वारा त्वरित कार्यवाही करने निर्देशित किया गया था जिसके पालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप तथा नगर पुलिस अधीक्षक सिटी कोतवाली श्रीमति स्नेहील साहू के निर्देशन एवं मार्ग दर्शन मे थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा उक्त अपराध मे त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप आर्य
के नेतृत्व मे आरोपी को अपराध कायमी के 48 घण्टे के भीतर गिरफतार किया जाकर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

प्रकरण की कार्यवाही मे थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप आर्य, उप निरी. मनीष कांत, उप निरी. रविन्द्र यादव, आर. गोकूल जांगडे, रंजित खरे, अनिल डे, आशीष कुर्रे महिला आर. रूपासिंह, सुनीता मण्डावी की अहम भूमिका रही। थाना सिटी कोतवाली जिला – बिलासपुर अप.क्र. 119/22 धारा 294,323,506,186,353 भादवि 3, 4 छ.ग.चिकित्सा सेवा एवं चि.से.सं.सं.अधि.2010

