प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी द्वारा अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस पर ड्यूटी में होने वाले तनाव से बचने दिए गए टिप्स
15 मई 2022
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} बिलासपुर
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती पारुल माथुर के दिशा निर्देश एवं समन्वय पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी संस्था राजकिशोर नगर एवं टिकरापारा की संचालक प्रमुख मंजू दीदी एवं उनकी टीम के द्वारा यातायात पुलिस के समस्त अधिकारियों एवं जवानों को एक दिवसी ध्यान योग शिविर का आयोजन कर दैनिक जीवन एवं ड्यूटी दौरान तनाव से मुक्त रहने की जानकारी दी गई।
इस कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) रोहित बघेल एवं उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) संजय साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि- आज 15 मई “अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस” के अवसर पर प्रातः 9:00 बजे से स्थानीय बिलासा गुड़ी कॉन्फ्रेंस हॉल में संस्था प्रमुख मंजू दीदी द्वारा- “सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा”- के तहत यातायात पुलिस के अधिकारियों एवं जवानों को दैनिक जीवन एवं ड्यूटी से होने वाले तनाव से बचने हेतु अति महत्वपूर्ण मैडिटेशन संबंधी जानकारी दी।

उन्होंने यातायात के तीन सिग्नल रंग आर – से रिलेशन कैसे रखें। वाय – से योअर मेडिटेशन तथा ग्रीन- से रिलाइजेशन आफ गार्ड को परिभाषित करते हुए उनके जीवन में महत्व की जानकारी दी। आध्यात्मिक जानकारी देते हुए। ईश्वर एवं सत्य है ,चाहे आप किसी भी नाम से उन्हें पुकारो हमारा मन भी एक ट्रैफिक की तरह गतिशील है, जिसे ध्यान योग के माध्यम से हम नियंत्रित कैसे करें जैसी जानकारी दी, हमारे मन स्थिति का शांत होना कितना जरूरी है तथा इससे हमारे जीवन पर क्या प्रभाव होता है समझाया।
अपनी संस्था की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि यह संस्था सन 1937 से प्रारंभ हुई , ईश्वरीय विश्वविद्यालय विगत 86 वर्षों से कार्यरत है. जिस का संचालन लगभग 140 देशों में, 9000 संस्था के रूप में होता है तथा यह विश्व का एकमात्र ऐसी संस्था है जिसका संचालन बहनो (महिलाओं )द्वारा किया जाता हैं।

मंजू दीदी में यातायात पुलिस के कार्यों की सराहना करते हुए अपने उन दिनों के अनुभव को बताया जब स्कूल में बतौर शिक्षिका बढ़ाने अपने घर से अपनी दुपहिया वाहन से जाती थी और रास्ते में खड़े यातायात पुलिस जवानों को ड्यूटी करते हुए देखती थी, उन्होंने कहा कि- “आपका कार्य सेवा है” इसलिए भी आपको अपना ध्यान रखने की आवश्यकता है ताकि आप जनहित का कार्य कर सकें, उन्होंने आत्मा की शक्ति ,मन, बुद्धि एवं संस्कार को बताया,साथ ही उन्होंने कहा कि यदि आपको जीवन में किसी भी प्रकार का तनाव या कोई सलाह लेनी हो तो आप सभी बतौर एक भाई के नाते हमारी संस्था टिकरापारा या राजकिशोर नगर में कभी भी आकर मिल सकते हैं ।
आज के इस ध्यान योग कार्यशाला में सुश्री मंजू दीदी ( संस्था प्रमुख ) गायत्री दीदी
भूषण संदीप भाई, गौरी बहन, प्रीति बहन, अमर भाई एवं विक्रम भाई संस्था की ओर से तथा यातायात पुलिस के सभी अधिकारी एवं जवान उपस्थित थे।

