बार-बार बिजली बंद की समस्या से रोजाना त्रस्त हो रही जनता
विभाग के एई को सौंपा ज्ञापन
16 जून 2022
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] शहर में लगातार दिन में 10-10 बार बिजली बंद की समस्या से जनता त्रस्त हो रही है। बिजली बंद की समस्या से रोजाना जनता को हो रही परेशानी को लेकर
भारतीय जनता युवा मोर्चा दक्षिण मंडल बिलासपुर एवं मध्य मंडल के द्वारा पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल के निर्देशानुसार आज मोनू रजक अध्यक्ष दक्षिण मंडल युवा मोर्चा बिलासपुर के नेतृत्व में श्याम टाकीज गोलबाजार स्थित बिजली विभाग के ऑफिस का घेराव करके ज्ञापन सौपा गया।


युवा मोर्चा कार्यकर्ताओ ने विरोध स्वरूप बिजली विभाग के एई को मोमबत्ती और प्लास्टिक का पंखा भेंट किया और जल्द से जल्द बिजली कटौती पर रोक लगाने की मांग।

जिसमे मुख्य रूप से भाजपा के दक्षिण मंडल अध्यक्ष जुगल अग्रवाल पूर्व अध्यक्ष धीरेन्द्र केसरवानी ,पूर्व पर्षद गणेश रजक ,केदार खत्री ,मध्य मंडल के अध्यक्ष आशीष तिवारी ,अभिषेक राज साहिल कश्यप महामंत्री ,देवेश खत्री ,अमन ताम्रकार ,चिंटू गुप्ता ,अंकुर सोनी ,मुस्तक मेमन ,आयुष मेहता ,आशीष मिश्रा ,नितिन श्रीवास आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

