चोरी की10 मोटर सायकल बरामद 5 आरोपी सहित 2 खरीददार भी गिरफ्तार
28 जुलाई 2022
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] शहर के विभिन्न क्षेत्रो से लगातार मोटर सायकल चोरी की घटना घटित होने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती पारूल माथुर के द्वारा मोटर सायकल चोरी के आरोपियो की लगातार पतासाजी किये जाने हेतु एसीसीयू टीम प्रभारी हरविन्दर सिंह को निर्देशित किया गया है। जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल तथा एसीसीयू प्रभारी के मार्गदर्शन में टीम के सदस्यो द्वारा मोटर सायकल चोरी के आरोपियों की पतासाजी अपने-अपने सूचना तंत्र के माध्यम से की जा रही थी। इसी दौरान सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी कान्हा यादव नि० चांटीडीह के द्वारा अपने साथी रवि निषाद नि० बधवापारा के साथ मिलकर शहर के विभिन्न क्षेत्रो से मोटर सायकल चोरी की घटना घटित की गई है। प्राप्त सूचना पर आरोपी कान्हा यादव को पकड़कर पूछताछ की गई।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल ने पत्रकारों से थाना सिविल लाइन में चोरी की मोटर सायकल का खुलासा करते हुए बताया कि ACCU को मुखबिर से सूचना मिली थी आरोपी कान्हा यादव शहर में घूम घूम कर मोटरसाइकल चोरी करता है व चोरी की मोटर साइकलो को कुछ लोगो को बेचा है। इस सूचना के आधार पर ACCU की टीम ने आरोपी कान्हा यादव व रवि निसाद को घेराबंदी कर पकड़ कर कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने 10 नग मोटरसाइकल चोरी करने का अपराध कबुल किया आरोपियों से पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह मोटरसाइकल चोरी कर चार लोगों को मोटरसाइकल बेच चुके है। जिस पर टीम के द्वारा खरीदारों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकल जप्त की है।
उक्त आरोपी से पूछताछ किये जाने पर मोटर सायकिल को विभिन्न व्यक्तियों को बिक्री करना बताया गया। जिससे कुल 05 खरीददारो से भी चोरी की मोटर सायकलों को बरामद कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है।
आरोपियों के नाम
- कान्हा यादव पिता संतोष यादव उम्र 21 साल नि० पॉटीडीह सरकंडा थाना सरकंडा 102. रवि निषाद पिता बाबू लाल निषाद उम्र 35 साल नि० इमलीभाठा सरकंडा थाना सरकंडा
खरीददार आरोपियो नाम पता : - शिवा ठाकुर पिता रामकुमार ठाकुर उम्र 20 साल नि0 बंधवापरा सरकंडा थाना सरकंडा 02. रवि निषाद पिता बाबू लाल निषाद उम्र 35 साल नि० इमलीमाठा सरकंडा थाना सरकंडा 03. राजेश निषाद पिता श्याम दास निषाद उम्र 21 साल नि० देवरीखुर्द थाना तोरवा
- जेदूराम मेरसा पिता सौखीलाल मेरसा उम्र 30 साल नि० लारीपारा थाना कोनी 05. राजेन्द्र कुर्रे पिता चौथराम कुर्रे उम्र 29 साल नि० कछार थाना कोनी।
मोटर साकवल चोरी के संबंध में थाना सिविल लाईन में पूर्व से ही अपराध कमांक 468 / 2022, 559/2022, 678 / 2022, 746/2022 धारा 379 भादवि का प्रकरण पंजीबध्द है। उक्त कार्यवाही में एसीसीयू प्रभारी हरविन्दर सिंह, थाना प्रभारी सिलाव परिवेश तिवारी, उनि प्रसाद सिन्हा, उनि अजय वारे प्रआर० देवमून मुहूप,आर० बलबीर सिंह, सरफराज खान, दीपक उपाध्याय, विवेक राय, सत्या पाटले, गोविन्द शर्मा, निखिल जाधव की उल्लेखनीय भूमिका रही।



