आज फिर एसबीआर कॉलेज के सामने चाकू मार कर युवक की निर्मम हत्या आरोपी फरार
31 जुलाई 2022
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] एसबीआर कॉलेज के सामने एक युवक की सारेआम चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक फरार हो गया। क्षेत्र फैली सनसनी।
मिली जानकारी के अनुसार सतीश तिवारी का मिनी बस्ती और जूना बिलासपुर के कुछ युवकों से पुराना विवाद चला रहा था। रविवार की दोपहर युवकों ने प्लानिंग के तहत सतीश तिवारी को एसबीआर कॉलेज के सामने बुलाया और बातचीत के दौरान -धारदार चाकू से उस पर वार कर दिया। इस घटना के बाद कॉलेज और आसपास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल बन गया।
लोग वहां से इधर-उधर भागने लगे। जब आरोपी युवक वहां से भाग निकले तो कुछ लोगों ने घायल युवक को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इस बीच किसी ने सिविल लाइन में घटना की जानकारी दे दी। जब पुलिस घटना स्थल पहुंची तो वहां पर न तो आरोपी थे और न ही घायल युवक मिला। पुलिस को बताया गया की घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया है।
जब पुलिस अस्पताल पहुंची तो सतीश तिवारी दम तोड़ चुका था। बताया जा रहा है की आरोपी मिनी बस्ती और जूना बिलासपुर के हैं। एडिशनल एसपी सिटी राजेन्द्र जायसवाल ने घटना की पुष्टि की है। पुलिस मामले की तस्दीक में लगी हुई है। विवाद किस वजह से हुआ पता लगाया जा रहा है।



