तखतपुर का मामला पुलिस ने
किया आरोपी गिरफ्तार
08 सितंबर 2022
बिलासपुर-तखतपुर{जनहित न्यूज़}
मामले का विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि धर्मेंद्र टंडन द्वारा प्रार्थियां के नाम पर फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाया हैं तथा प्रोफाइल में प्रार्थिया का फोटो अपने साथ जोड़कर अपलोड किया है की रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर विवेचना किया गया। पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के निर्देशन पर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व एसडीओपी के मार्गदर्शन पर साइबर सेल की मदद से आरोपी धर्मेन टंडन के विरुद्ध साक्ष्य एकत्रित कर आज 08 सितंबर को आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है।
कार्यवाही में निरीक्षक एस.आर. साहू थाना प्रभारी तखतपुर, आरक्षक ओंकार सिंह राजपूत, संदीप कश्यप ओम प्रकाश खुटे एवं अन्य थाना स्टाफ की विशेष भूमिका रही।
धारा – 509(ख) ipc, 66 (घ) सूचना प्रोद्योगिकी अधिनियम
नाम आरोपी – धर्मेंद्र टंडन पिता स्व. पुसऊ टंडन उम्र 40 साल निवासी आजाद नगर तखतपुर

