सिटी कोतवाली व थाना तारबहार के साथ रोटरी क्लब ने निभाई अहम भूमिका…
26 जून 2023
बिलासपुर-(जनहित न्यूज़) बिलासपुर
थाना सिटी कोतवाली; थाना तारबाहार पुलिस एवं रोटरी क्लब क्राउन द्वारा मनाया गया अन्तर्राष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस
स्कूली छात्र छात्राओ द्वारा किया गया उत्कृष्ट प्रदर्शन, निकाली गई रैली नशे से निजात पाने किया गया लोगो को जागरूप अन्तर्राष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेन्द्र जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राहुल देव शर्मा नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्रीमती पूजा कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन संदीप पटेल के मार्ग दर्शन में निरीक्षक प्रदीप आर्य थाना सिटी कोतवाली के नेतृत्व में स्वामी आत्मानंद स्कूल खपरगंज में अन्तर्राष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस मनाया गया। अन्तर्राष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस के अवसर पर स्कूल के छात्र छात्राओ द्वारा नुक्कड, चित्रकला, रंगोली, निबंध, वाद-विवाद एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

छात्र छत्राओ द्वारा कार्यक्रम में बढ-चढकर हिस्सा लिया तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गयां। नुक्कड नाटक में शौर्य ताम्रकार, रोहित घण्टा, अक्षिता शर्मा, गगन देवांगन, लाभांश सराफ ने भाग लिया, चित्रकला में प्रथम स्थान साकार शुक्ला, द्वितीय स्थान श्रृष्टि डडसेना तृतीय स्थान अदिति नामदेव, रंगोली मे प्रथम स्थान लाभांश सराफ, द्वितीय स्थान साक्षी दुबे, तृतीय स्थान अनम सिद्धिकी, निबंध में प्रथम स्थान अनम सिद्धिकी, द्वितीय स्थान लोकेश वस्त्रकार ने प्राप्त किया।
अपनी वही इसी कड़ी मे आज थाना तारबाहर पुलिस ने भी निभाई अहम भूमिका सीएमडी कॉलेज एड्यूटोरियम में निबंध, लेखन, स्लोगन वाद-विवाद प्रतियोगिता का अयोजन किया गया. जहां 5 साल से 70 साल तक के लोगो ने बड़ी संख्या में प्रतियोगिता में भाग लिया व सभी ने एक स्वर में नशे के विरुद्ध ज़न भागीदारी व अपनी बेहतर जिम्मेदारी निर्वहन का सकंल्प लेकर जिंदगी को हां नशे को ना स्लोगन के माध्यम से आम जन को जागृत किया।

उक्त नशा मुक्ति निरोधक दिवस पर अयोजित कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेंद्र जायसवाल, सिविल लाइन सीएसपी, आईपीएस संदीप पटेल, सीएमडी प्राचार्य डॉ संजय सिंह, प्रोफेसर चंद्राकर, प्रोफेसर नायक, एनसीसी कैडेट्स समेत बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य नागरिक मौजुद रहें

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओे को बिलासपुर पुलिस द्वारा रोटरी क्लब क्राउन सामाजिक संस्था के सहयोग से प्रतिक चिन्ह एवं प्रमाण पत्र से सम्मानित कर उल्लवल भविष्य की शुभकामनाए दी। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्रीमती पूजा कुमार द्वारा नशे से निजात पाने के संबंध मे जागरूपता की जानकारी दी गई। कार्यक्रम पश्चात गोलबाजार, सदर बाजार, तेलीपारा होते हुए रैली निकाली गई। जो वापस स्कूल पहुंच कर रैली का समापन किया गया। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेंद्र जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राहुल देव शर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्रीमती पूजा कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन संदीप पटेल, निरीक्षक शप्रदीप आर्य, उप निरीक्षक हरिशचंद सिंह ठाकुर, सउनि भानू पात्रे, सीता साहू, प्र.आर. निर्मल सिंह, परमेश्वर सिंह, आर. गोकुल जांगडे, नुरूल कादिर, प्रेमलाल सूर्यवंशी, तदवीर सिंह, समर बहादुर सिंह, रंजीत खरे, अजय शर्मा, रंजीत खाण्डे, धर्मवीर सिंह, स्वामी आत्मानंद स्कूल कीे प्राचार्य राजी गुप्ता, रोटरी क्लब क्राउन की अध्यक्ष श्रीमती निरू बिस्ट,
पायल लाठ सुनीता अग्रवाल, दीपा अग्रवाल आयुषी अग्रवाल, वंशीका बेरीवाल, चंचल सलूजा, वार्ड पार्षद शहजादी कुरैशी, सुरेश नंदनी ठाकुर, जन प्रतिनिधी, छात्र छात्राएं एवं अत्यधिक संख्या में अभिभावक

