नवीन श्रमिक कार्ड बनवाने एवं पंजीकरण के लगवाया 2 दिवसीय शिविर..
01 जुलाई 2023
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} बिलासपुर
गुरुघासीदास नगर वार्ड क्रमांक 21 शिवनाथ मार्ग जरहाभाठा में “नवीन श्रमिक कार्ड” एवं “श्रमिक कार्ड” नवीनीकरण का लगा शिविर एल्डरमैन काशीरात्रे के सहयोग एवं भागीदारी से जरूरत मंद लोगों, वार्ड वासियों ने श्रम कार्ड बनवाकर एवं नवीनीकरण करवाया और शिविर का लाभ उठाया।

एल्डरमैन काशीरात्रे ने कहा कि जनता के हितों के लिए एवं छत्तीसगढ़ के मुखिया आदरणीय भूपेश बघेल के कांग्रेस के सभी योजनाओं को जनता तक पहुंचाना हमारा मुख्य उदेश्य है।

जिससे कि छत्तीसगढ़ के लोगों को इसका फायदा मिल सकें, एल्डरमैन काशीरात्रे ने कहा कि छत्तीसगढ़ के श्रम विभाग के अध्यक्ष सफी अहमद जी से बात करके जन जन तक श्रमिकों को लाभ दिलाना एवं श्रमिकों एवं उनके परिवार के भविष्य को ध्यान योजनाओं का लाभ दिलाने का छत्तीसगढ़ सरकार पूर्ण प्रयास करेगी ।

